फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramnagar and Rudrapur fight in final

फाइनल में भिड़ेंगे रामनगर और रुद्रपुर

Thu, 10 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ चंपावत।
अमर उजाला/ब्यूरो/ चंपावत। Updated Thu, 10 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar and Rudrapur fight in final

विज्ञापन

कुमाऊं विवि की दो दिनी अंतर महाविद्यालयी खो-खो पुुरुष प्रतियोगिता का आगाज हुआ जिसमें पहले दिन रुद्रपुर व रामनगर की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। अधिकांश मैच संघर्षपूर्ण रहे। फाइनल मैच आज होगा।
   बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह किया। उद्घाटन मैच में टनकपुर और नैनीताल की टीम के बीच संघर्ष हुआ। नैनीताल ने 6-5 स्कोर से मेजबान टनकपुर को हराया। दूसरे मैच में काशीपुर ने बाजपुर को 18-1 से हराया। तीसरे लीग मैच में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को चार-तीन से हराया। चौथे मैच में हल्द्वानी ने खटीमा को 5-2 से हराया। पांचवें मैच में रामनगर ने काशीपुर को हराया। पहला सेमीफाइनल हल्द्वानी व रुद्रपुर के बीच हुआ।

विज्ञापन

जिसमें रुद्रपुर ने हल्द्वानी को 9-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रामनगर ने बागेश्वर को 4-3 से हराया। मेजबान टनकपुर कॉलेज के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सुनील कुमार कटियार ने बताया कि शुक्रवार को फाइनल मैच रामनगर व रुद्रपुर के बीच सुबह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन के मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर ट्राफी प्रदान करेंगे। कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा व प्राचार्य डॉ. जी प्रकाश ने बताया कि विजेता टीम विवि की ओर से आगामी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में कुमाऊं की दस टीमों ने हिस्सा लिया। वहां पर एलएस  पाटनी, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. साहू, डॉ. एमएस चौहान, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. एमपी शर्मा, श्वेता सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए टीम मैनेजर डॉ. रंजीत सिंह, लोकेश पांडे, नसीम अहमद, प्रदीप दुर्गापाल, डॉ. गोविंद पाठक, डॉ. जगदीश सिंह बिष्ट, गोविंद लटवाल, डॉ. लियाकत अली, डॉ. सुनील नौटियाल आदि थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed