फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ramleela on its peak all over the district

मेरे भैया धैर्य धरो तुम ईश्वर क्या दिखलाता है...

Mon, 25 Sep 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट। Updated Mon, 25 Sep 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
ramleela on its peak all over the district
फुलारागांव की रामलीला में शिव धनुष नहीं टूटने पर विलाप करते जनक। - फोटो : अमर उजाला
जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन चरम पर पहुंचता जा रहा है। मुख्यालय के मल्लीहाट में मथुरा से आई कलाकारों की टीम ने धनुष यज्ञ की रामलीला का मंचन किया। फुलारागांव में भी धनुष यज्ञ की रामलीला का मंचन किया गया। यहां मुख्य अतिथि समाजसेवी एनएस लडवाल ने रामलीला कमेटी को 21 हजार रुपये का योगदान दिया। 
विज्ञापन


स्वांला में राम-लक्ष्मण संवाद के सुंदर दृश्य ने लोगों का मन मोह लिया। यहां राम ने मेरे भैया धैर्य धरो तुम ईश्वर क्या दिखलाता है की शानदार प्रस्तुति दी। रामलीला कमेटी अध्यक्ष जगदीश चंद्र, कोषाध्यक्ष तुलसी दत्त, समाजसेवी ईश्वरी दत्त आदि कमेटी को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। लोहाघाट नगर और कर्णकरायत में रामलीलाओं की धूम मची हुई है।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बावजूद भी रामलीला देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोहाघाट की रामलीला में धनुष यज्ञ और कर्णकरायत की रामलीला में ताड़का सुबाहु वध से लेकर राम लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ जनकपुरी जाने तक की लीला दिखाई गई। लोहाघाट में राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। स्वयंवर में आए देश विदेश के राजाओं ने अपनी अदाकारी से दर्शकों को लोटपोट किए रखा। श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने पर गुस्साए परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुआ संवाद बेहद सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम के पात्र अजय कलखुडिया और लक्ष्मण के पात्र कनिष्क राय ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी। रावण के पात्र आशीष वर्मा, परशुराम के पात्र किरन फर्त्याल ने अपने किरदार का जीवंत अभिनय किय, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इस मौके पर मुकेश साह विपिन वर्मा, आनंद पुजारी,  संजय फर्त्याल, जीवन गहतोड़ी, हरीश मेहता, हेम पांडेय, किशोर चतुर्वेदी, राहुल राय, कीर्ति बगौली, विजय राय, ईश्वरी साह आदि लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

इधर कर्णकरायत की लीला का शुभारंभ बीडीसी सदस्य देवेंद्र बोहरा ने किया। दशरथ दरबार से लीला का शुभारंभ किया गया। मुनि विश्वामित्र का राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगना, राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का, सुबाहु का वध करना, राजा जनक द्वारा विश्वामित्र को स्वयंवर का न्यौता देना तथा गौरी पूजन तक लीला दिखाई गई।


दशरथ का अभिनय प्रकाश मुरारी, विश्वामित्र का दिनेश मुरारी, जनक का त्रिलोचन मुरारी, सीता का हेमंत करायत ने किया। कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल ने सभी का स्वागत किया। संचालन संजय मुरारी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed