फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramleela in Champawat

राजतिलक के साथ ज्ञानखेड़ा की प्रसिद्व रामलीला का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ramleela in Champawat
टनकपुर में ज्ञानखेड़ा की रामलीला में प्रभु श्रीराम के राजतिलक का दृश्य। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ ज्ञानखेड़ा की प्रसिद्ध रामलीला संपन्न हो गई। रविवार को हवन कर प्रसाद बांटा गया। भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन

पंचायत घर में पर्वतीय रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के अंतिम दिन भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान समेत पूरे रामदरबार की आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की।
राम का अभिनय शुभम जोशी, लक्ष्मण का भानु भट्ट, भरत का सुमित नरियाल, शत्रुघ्न का प्रयांशु जोशी, सीता का पुनीत पांडेय, हनुमान का अभिनय महेंद्र ऐरी ने किया।
विज्ञापन

हारमोनियम उदय सिंह बिष्ट, तबलावादन प्रकाश जोशी ने किया। कमेटी अध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक अंबा दत्त पंत ने रामलीला के सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार जताया। आयोजन में ग्राम प्रधान रवि कुमार, हरिओम सेठी आदि लोगों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पचपकरिया बमनपुरी रामलीला में ताड़का वध
बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि आदर्श रामलीला कमेटी पचपकरिया बमनपुरी की रामलीला मंचन में दूसरे दिन ताड़का वध एवं गौरी पूजन तक की लीला का मंचन हुआ। मंचन का शुभारंभ हेमेंद्र सिंह रावत, इंद्र सिंह बिष्ट ने किया। महेश चंद्र मुरारी व्यास, तबला वादन अजय भट्ट, हारमोनियम वादन सागर भट्ट ने किया।

काव्य राम, मिथिलेश लक्ष्मण, जनार्दन पाटनी ताड़का, जतिन ने विश्वामित्र के रूप में सराहनीय अभिनय किया। मंचन का निर्देशन महेंद्र लाल खत्री कर रहे हैं। राजू खत्री, रमेश सिंह चौहान, नरेश मुरारी, सुरेश देउपा, प्रकाश भंडारी, भूूपेंद्र चंद्र, राजू नेगी, अनिल बगौली, सुरेश चंद्र सक्सेना, चंद्रशेखर भट्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed