फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ramesh becomes president of Roadways Contract Employees Organization

रोडवेज संविदा कर्मचारी संगठन के रमेश अध्यक्ष और केतन मंत्री बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ramesh becomes president of Roadways Contract Employees Organization
रोडवेज संविदा कर्मचारी संगठन पदाधिकारी बने कर्मचारी नेता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड रोडवेज संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन की बैठक में टनकपुर डिपो शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस समिति ने समान कार्य-समान वेतन के लिए संगठित होकर संघर्ष का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुई चुनाव प्रक्रिया में रमेश कुमार अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, हिमांशु गड़कोटी उपाध्यक्ष, केतन भारद्वाज मंत्री, संतोष कुमार संगठन मंत्री, कमल किशोर गहतोड़ी संयुक्त मंत्री, विनोद कुमार कोषाध्यक्ष, कैलाश चंद्र भट्ट, कुलदीप गुप्ता क्षेत्रीय सदस्य, कुशल प्रजापति, नाजिम खान प्रांतीय सदस्य, गणेशी सिंह, प्रयाग सिंह, राधेश्याम, मो. साजिद, राकेश गुप्ता, कविराज सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेश पांडेय की अध्यक्षता में महामंत्री गोकुल सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन

कैलाश भट्ट बने क्षेत्रीय अध्यक्ष
उत्तराखंड रोडवेज संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन का क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कर्मचारी नेता कैलाश चंद्र भट्ट को सौंपी गई है। कर्मचारी नेता कुलदीप गुप्ता को कार्यालय सचिव बनाया गया है। अध्यक्ष कैलाश ने बताया कि जल्द ही बैठक कर संगठन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed