फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ram and Lakshman did the killing and the slaughter of foul

राम और लक्ष्मण ने किया खर तथा दूषण का वध

Fri, 29 Sep 2017 11:06 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ram and Lakshman did the killing and the slaughter of foul
कर्णकरायत की रामलीला का दृश्‍यय - फोटो : अमर उजाला
 जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन चरम की ओर पहुंचता जा रहा है। जिन स्थानों में प्रथम नवरात्र से रामलीला का मंचन शुरू हुआ है, वहां रामलीला मंचन समापन की ओर बढ़ रहा है। वहीं दूरस्थ क्षेत्र के खेतीखान, भिंगराड़ा, सैंदर्क, मिरतोला सहित कई नए स्थानों में रामलीला का मंचन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


चंपावत के मल्लीहाट में जहां मथुरा से आई टीम ने खर और दूषण के वध की रामलीला का मंचन किया गया। वहीं फुलारागांव, स्वांला, मौराड़ी बनलेख में सीता हरण की लीला का मंचन किया गया।  लोहाघाट में  कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता और नरेश राय के संचालन में रामलीला मंचन की शुरूआत विभीषण द्वारा रावण से माता सीता को प्रभु श्रीराम को लौटाने की बात कहने से शुरू रावण से सीता को लौटाने की बात कहने से हुई।
विज्ञापन


हनुमान का समुद्र लांघकर लंका में प्रवेश कर सीता को मुद्रिका देना, सीता से फल खाने की अनुमति मांगना, हनुमान के अशोक वाटिका में उत्पात मचने पर मेघनाथ का हनुमान को बंदी बनकर रावण दरबार में लाना, रावण के आदेश के बाद हनुमान की पूंछ में आग  लगाना, हनुमान द्वारा रावण की सोने की लंका जलाने से लेकर वानर सेना के लंका की ओर बढ़ने की लीला दिखाई गई।  कर्णकरायत में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल की अध्यक्षता और संजय मुरारी के संचालन में आयोजित रामलीला में हनुमान के लंका में प्रवेश करने से लेकर लंका दहन, अंगद रावण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। अंगद-रावण संवाद को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed