फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rally of outrage held for two-point demands, including an increase in honorarium.

Champawat News: मानदेय वृद्धि सहित दो सूत्री मांगों के लिए निकाली आक्रोश रैली

Wed, 30 Sep 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 30 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rally of outrage held for two-point demands, including an increase in honorarium.
चंपावत के बाद कलेक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की सदस्य। 
चंपावत। जिला मुख्यालय में वेतन वृद्धि सहित दो सूत्री मांगों के लिए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर कलक्ट्रेट परिसर तक आक्रोश रैली निकाल कर विरोध जताया।
विज्ञापन

बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले संगठन की जिला अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतन वृद्धि सहित दो सूत्री मांगों के लिए मोटर स्टेशन से कलेक्ट्रेट परिषद तक जोरदार आक्रोश रैली का आयोजन किया। उन्होंने जल्द सुनवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानदेय में राज्य सरकार की ओर से 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि करने के साथ ही केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजा जाए। दूसरी मांग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सेवानिवृत्ति होने पर 10 लाख रुपये की एक मुफ्त राशि देने की है। आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ डीएम मनीष कुमार ने वार्ता करते हुए मांग पत्र को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एसआईआर कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग की सराहना की और जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यकर्ताओं से संवाद कर सुझाव लेने और जरूरी कार्यों को चिह्नित कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पुष्पा बोहरा, जिला महामंत्री हेमा थ्वाल, विमला देवी, प्रेमा बोहरा, मंजू जोशी, हेमा जोशी, रेखा देवी, उर्मिला, हीरा देवी, प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी, डीपीओ पीसी बृजवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed