फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rally of CM Dhami in Tanakpur

सभी वर्गों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rally of CM Dhami in Tanakpur
टनकपुर गांधी मैदान में रैली से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को आगे बढ़ाते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगी। शारदा की बाढ़ से टनकपुर के आसपास के गांवों को बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने 11 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जिस काम की घोषणा करेगी, उसके लिए शासनादेश कर तुरंत काम कराएगी। उन्होंने खाम भूमि के नियमितीकरण और टनकपुर में रोडवेज की केंद्रीय कार्यशाला बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

यहां गांधी मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित रैली में सीएम धामी ने कहा कि दो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे उत्तराखंड के विकास के लिए शांति और सौहार्द के साथ एक जैसा कानून जरूरी है। इसके लिए प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए लिए समिति गठित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा की बाढ़ से टनकपुर के आसपास के गांवों को बचाने के लिए बाढ़ सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से उत्तराखंड सहित देशभर में सड़कों का जाल बिछाया गया है। 12 हजार करोड़ रुपये से टनकपुर से मानसरोवर तक बारहमासी रोड का निर्माण कर क्षेत्र के लोगों को बड़ा उपहार दिया गया। जिला महामंत्री दीपक रजवार ने संचालन किया। इससे पूर्व बनबसा से टनकपुर तक निकले रोड शो में 15 से अधिक स्थानों पर सीएम का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेनानी पूर्णानंद जोशी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
टनकपुर (चंपावत)। रोड शो के दौरान बिचई में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्णानंद जोशी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर उनकी आजादी के योगदान का स्मरण किया। इस मौके पर सेनानी के पुत्र मोहन जोशी, मुरली जोशी, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, उज्जैर अहमद अंसारी, जसवंत सिंह, कैलाश भट्ट, गिरीश उप्रेती, दिनेश प्रजापति आदि थे।
शपथ लेने पर धार्मिक आयोजन कराएंगे गहतोड़ी
टनकपुर (चंपावत)। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चंपावत से चुनाव लड़ने के आग्रह को स्वीकार कर उनके और क्षेत्र की जनता का सम्मान किया है। सीएम के यहां का प्रतिनिधि बनने से क्षेत्र के विकास को पंख लगेंगे। रिकॉर्ड मतों से विजयी होने के बाद धामी के विधानसभा सदस्य पद की शपथ लेने पर वे बड़ा धार्मिक आयोजन कराएंगे।
सीएम धामी के खिलाफ प्रत्याशी न उठा नई पहल शुरू करे विपक्ष : कैड़ा
टनकपुर (चंपावत)। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने अल्पकाल में विकास के नए कीर्तिमान रचे हैं। उनका चंपावत से विधायक बनना सिर्फ औपचारिकता है। उनके चंपावत से विधायक बनने से चंपावत सहित पूरे प्रदेश के विकास की गति बढ़ेगी। कैड़ा ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को चंपावत से प्रत्याशी उठाने के बजाय पुष्कर सिंह धामी को निर्विरोध विधायक बना कर नई पहल करनी चाहिए।

टनकपुर में सीएम की घोषणाएं
चंपावत के टीआरसीएस का उच्चीकरण।
दियूरी-चल्थी मोटर मार्ग को पूरा किया जाएगा।
बनबसा में वार्ड चार के पास खाली जमीन पर पार्क बनाया जाएगा।
ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई आपदा मद से की जाएगी।
सूखीढांग-डांडा-मीडार मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण और डामरीकरण किया जाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिले में जिम कॉर्बेट ट्रेल का निर्माण कराया जाएगा।
शारदा नदी के दाएं और बाएं पार्श्व पर स्थित गांवों के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना का काम होगा।
शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर स्थित ग्राम गैड़ाखाली की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई जाएगी।
आपदा न्यूनीकरण उपायों के तहत ग्राम ऊचौलीगोठ से गैड़ाखाली नंबर एक तक शारदा नदी की मुख्य धारा में चैनलाइजेशन किया जाएगा।
नाबार्ड मद के तहत तहसील टनकपुर में हुड्डी नदी के बाईं ओर स्थित ग्राम बमनपुरी और चंदनी की सुरक्षा के लिए बाढ़ सुरक्षा योजना बनेगी।
जिला अस्पताल चंपावत के लोअर ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग निर्माण और दूसरे तल पर डायग्नोस्टिक्स विंग और ऑपरेशन थिएटर का निर्माण होगा।
प्रमुख रूप से मौजूद थे ये नेता
सांसद अजय टम्टा, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष दीप पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एलएम पांडेय, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, हयात सिंह माहरा, शंकर पांडेय, रोहिताश अग्रवाल, हेमा जोशी, टनकपुर के चेयरमैन विपिन कुमार, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, प्रकाश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, वेदांताचार्य संघागिरी महाराज, कैलाश अधिकारी, पूरन महरा, गुमान सिंह, मुकुल ढेक, प्रतिभा अग्रवाल, कैप्टन भानी चंद, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, हरीश भट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed