फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rajiv upstart new framework schools

राजीव नवोदय विद्यालयों का नया ढांचा तैयार

Fri, 12 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 12 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन

राजीव नवोदय विद्यालयों का ढांचा तैयार करने के बाद अब प्रत्येक विद्यालय में विज्ञान, कला और वाणिज्य संवर्ग के साथ कंप्यूटर की भी पढ़ाई की जाएगी। नई व्यवस्था से कोई भी छात्र किसी भी विषय को चुन सकता है। जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान के साथ कला या वाणिज्य संवर्ग हैं, जिससे वहां के बच्चों को अन्य स्कूलों में जाना पड़ता है। आरएनवी में नई व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


यहां टीजीटी के 14 एवं पीजीटी के 11 पदों के अलावा कुल 48 पदों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें प्राचार्य, उपाचार्य, एक-एक छात्र-छात्रा मैटर्न, कैटरिंग सहायक, वरिष्ठ सहायक, स्टाफ नर्स, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब अटेंडेंट के दो, सुरक्षा गार्ड के दो, प्लंबर, इलैक्ट्रीशियन, मैस सहायक के तीन, परिचारक के दो, कुक के एक पद में नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की प्रतिनियुक्तियां होंगी, जबकि स्वच्छक समेत सात पदों को आउटसोर्सिंग से भरा जाएगा। छात्र-छात्राओं के हॉस्टल के सामान की सुरक्षा का दायित्व मैटर्न पर होगा। यह व्यवस्था अप्रैल से लागू की जाएगी। टीजीटी के 182 पदों पर शीघ्र तैयार हो रही नियमावली के बाद सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि पीजीटी के 143 पदों पर 50 फीसदी पदोन्नति और शेष सीधी भर्ती से भरी जाएंगी। इसी के साथ राज्य प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है, जो सभी जिलों में समन्वय स्थापित कर वहां की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्थाओं पर नजर रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वत: समाप्त हो जाएंगी वर्तमान नियुक्तियां
राजीव नवोदय विद्यालय में लंबे समय से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों के भविष्य को लेकर नए ढांचे में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सभी पदों पर प्रतिनियुक्तियां किए जाने से इनकी नियुक्ति स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed