फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Questions raised on the quality of NH's hotmix work

Champawat News: एनएच के हॉटमिक्स कार्य की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Sat, 08 Apr 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 08 Apr 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on the quality of NH's hotmix work
लोहाघाट में पिथौरागढ़ मार्ग में चल रहे हॉटमिक्स की घटिया गुणवत्ता को लेकर एनएच के खिलाफ नारेबाज
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच की ओर से नगर के पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में किए जा रहे हॉटमिक्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जन प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने एनएच के खिलाफ प्रदर्शन कर मानकों के अनुरूप हॉटमिक्स करने की मांग की। मानकों की अनदेखी करने पर एनएच के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को जन प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने पिथौरागढ़ मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के पास घटिया हॉटमिक्स कार्य के विरोध में एनएच के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं का कहना था कि करीब दो माह पूर्व एनएच ने सड़क पर हॉटमिक्टस किया। लेकिन कई जगह हॉटमिक्स की गुणवत्ता सही न होने पर वह उखड़ रहा है। लोगों ने कहा कि हॉटमिक्स की मोटाई भी कई जगह कम है। उन्होंने एनएच से दोबारा हॉटमिक्स करने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने की आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एनएच के अभियंता सुनील कुमार ने कहा कि हॉटमिक्स कार्य का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में जहां पर कमियां पाई जाएंगी उसे ठीक करवाया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़केाटी, सतीश पांडेय, विवेक ओली, दीपक साह, अनिल देव, देव सिंह धौनी आदि व्यापारी और जन प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed