{"_id":"570697ce4f1c1bac14c81376","slug":"purnagiri-engaged-in-led","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एलईडी से होंगे मां पूर्णागिरि के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एलईडी से होंगे मां पूर्णागिरि के दर्शन
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि में लगी एलईडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन अब एलईडी टीवी की स्क्रीन के माध्यम से भी हो सकेंगे। इस एलईडी टीवी को मुख्य मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग के पास लगाया गया है। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ और मुख्य मंदिर स्थल के निचले हिस्से में आई दरार के चलते इस कदम को उठाया गया है। मां पूर्णागिरि धाम में देवी और देवी की नाभि स्थल के दर्शन के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। मां के दरबार में भार कम करने के लिए पिछले साल अक्तूबर में मुख्य मंदिर से बैरिकेडिंग को करीब दस फीट दूर किया गया था।
विज्ञापन
तीर्थयात्री इस बैरिकेडिंग से ही मां के दर्शन करते हैं। बैरिकेडिंग की वजह से ठीक से दर्शन में भी परेशानी हो रही थी। इसके विकल्प के तौर पर अब कैमरे का सहारा लिया गया है। नाभि स्थल और देवी दरबार पर लगाए गए कैमरों को बैरिकेडिंग से बाहर की एलईडी से जोड़ा गया है। इस एलईडी के माध्यम से देवी मां और नाभि स्थल के दर्शन होंगे। इस पूरी कवायद में करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए हैं। मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी पंडित भुवन चंद्र पांडेय का कहना है कि इस तकनीक से सुरक्षा के साथ अधिक तीर्थयात्रियों को कम समय में दर्शन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने बताया कि बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ से तीर्थयात्री मां के दरबार में प्रसाद चढ़ा सकेंगे, जबकि एलईडी टीवी से बेहद साफ तरीके से दर्शन करसकेंगे। बैरिकेडिंग और मुख्य मंदिर के बीच करीब दस फीट का फासला होने से दर्शन करने में परेशानी आती थी। मुख्य मंदिर से सटी काली मंदिर पुलिस थाने के प्रभारी विनोद जोशी का कहना है कि शुक्रवार से शुरू हो रहे नवरात्र में एलईडी से दर्शन की सुविधा तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर होने के साथ ही व्यवस्था को सुचारु करने में भी मददगार होगी।
विज्ञापन
मान्यता के मुताबिक देवी सती के अंग 51 स्थल पर गिरे थे। मां पूर्णागिरि शिखर पर सती का नाभि वाला हिस्सा गिरा था। देवी की मूर्ति के बेहद पास एक गहरा छिद्र है, जिसका दूसरा छोर शारदा नदी में निकलता है। इसी को मां पूर्णागिरि देवी की नाभि माना जाता है। पंडित नेत्र बल्लभ तिवारी का कहना है कि मां की नाभि के दर्शन के बगैर तीर्थयात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती है।
मुख्य मंदिर से सटी हुई बैरिकेडिंग को पिछले साल अक्तूबर में दस फीट दूर खिसकाया गया था। मुख्य मंदिर के आसपास वजन कम करने के चलते कई अन्य कदम भी उठाए गए थे। जिसमें मुख्य मंदिर के आसपास के भारी-भरकम घंटों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया गया था।