फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest in Nepal

भारत से तनाव के बीच नेपाल में गणतंत्र के खिलाफ उठी आवाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Protest in Nepal
ेपाल में राजशाही बहाली के लिए कंचनपुर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हिंदुवादी संगठनों के लोग। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कालापानी विवाद को लेकर नेपाल की ओली सरकार के भारत विरोधी तेवरों के बीच नेपाल में राजशाही दे पक्ष में आवाज उठने लगी है। शनिवार को राष्ट्रवादी युवा, हिंदु संगठन और साधूू संतों ने ‘राजा लाओ-देश बचाओ’ का नारा देते हुए नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान इन लोगों ने भी कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल की भूमि बताया है।
विज्ञापन

नेपाल की प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक ओर वह अपनी ही पार्टी के लोगों के निशाने पर वहीं अब देश के साधू-संत भी उनके खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। भारत के साथ संबंधों को लगातार बिगाड़ने की कोशिश में लगी ओली सरकार से नाराज विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारत की खिलाफत से नेपाल नागरिकों में ओली सरकार के प्रति असंतोष और बढ़ गया है। इस बीच नेपाल में फिर से राजशाही बहाल किए जाने की मांग उठने लगी है, जो आने वाले समय में नेपाल में गणतंत्र के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। शनिवार को राष्ट्रीय सरोकार मंच के बैनर तले कम्युनिस्ट विरोधी और हिंदुवादी संगठनों के लोग देश में गणतंत्र का विरोध करते हुए राजशाही बहाल किए जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। हिंदुवादी नेता धनी चंद के नेतृत्व में साधु-संतों के साथ राष्ट्रवादी युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कंचनपुर जिले के मुख्यालय महेंद्रनगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने राजा लाओ-देश बचाओ, गणतंत्र मुर्दाबाद, कम्युनिस्ट मुर्दाबाद के साथ हिंसा बंद करो, कालापानी हम्रो हो, लिंपियाधुरा हम्रो हो जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राजशाही के बगैर नेपाल का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व का एकमात्र हिंदु राष्ट्र कहलाने वाले नेपाल में गणतंत्र के बाद हिंदुत्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed