{"_id":"612152248ebc3e7a2b18bf9a","slug":"protest-by-roadways-union-tanakpur-news-hld4353100104","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों पर अमल न होने से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों पर अमल न होने से खफा रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
टनकपुर में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। कर्मचारियों की मांगों पर अमल न होने से रोडवेज इंप्लाइज यूनियन खफा है। लोहाघाट के कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य बहिष्कार किया। इस कारण लोहाघाट में 30 फीसदी बस सेवाएं बाधित रहीं। इस यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को क्षेत्रीय कार्यशाला परिसर टनकपुर में प्रदर्शन किया।
प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर शनिवार को टनकपुर में यूनियन के क्षेत्रीय संरक्षक वीरेंद्र पुरी और अध्यक्ष कपिल त्रिपाठी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय मंत्री हुकुम चंद ने संविदा, विशेष श्रेणी, बाह्य स्रोत कर्मचारियों को खाली पदों के सापेक्ष नियमित करने और मृतक आश्रितों को नौकरी देने समेत तीन सूत्री मांगें उठाईं।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष चंद्रबल्लभ जोशी ने सेवानिवृत्त और मृतक कर्मचारियों के देयकों के शीघ्र भुगतान की मांग की। प्रदर्शन में सहमंत्री देवेंद्र मिश्रा, चंद्रबल्लभ पांडेय, देवेंद्र बिष्ट, दीपक कुमार, जगदीश जोशी, राजू गिरी आदि थे।
यूनियन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी और मंत्री राकेश चंद्र के नेतृत्व में रोडवेज कर्मियों ने लोहाघाट में कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। कहा कि परिवहन निगम में करीब 29 सौ संविदा, विशेष श्रेणी, बाह्य स्रोत के चालक-परिचालक और तकनीकी कर्मी कई सालों से अल्प वेतन में सेवारत हैं। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान विक्रम सिंह फर्त्याल, रमेश कुमार शर्मा, अरुण शंकर दीक्षित, मदन सिंह कुंवर, कुशल वर्मा, फरीद अहमद आदि रहे। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दिल्ली, देहरादून की कुछ सेवाएं प्रभावित रहीं, जबकि बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, गुरुग्राम के लिए बसों का संचालन हुआ।
रोडवेज कर्मियों ने मांगों के लिए दिया धरना
पिथौरागढ़। परिवहन निगम के कर्मियों ने तीन सूत्री मांगों के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा अगर मांगें नहीं मानी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
शनिवार को उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के कर्मियों ने धरना देकर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कहा निगम में विगत 15-16 सालों से लगातार चालक, परिचालक, तकनीकी कर्मी संविदा, विशेष श्रेणी और अन्य तरह से लगे कर्मी अल्प वेतन में कार्य कर रहे हैं। एक और हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार के कर्मियों को तीन वर्ष की सेवा करने के बाद नियमित किया गया है। मगर उत्तराखंड के कर्मियों की समस्याओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा निगम में कार्यरत समस्त संविदा, विशेष श्रेणी चालक/परिचालक/वाह्य स्रोतों तकनीकी कर्मियों को रिक्त पदों के अनुसार नियमित, कार्य के दौरान मृतक हुए कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर मृत आश्रितों के रूप में नियमित नियुक्ति करने, सेवानिवृत्त/मृतक कर्मियों को उनके विभाग से मिलने वाले नकदीकरण/ग्रेच्युटी की धनराशि का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा 23 अगस्त को रैली कर परिहवन मंत्री को मांगों का ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रकाश चंद्र भट्ट, भूपेश उपाध्याय, किशन सिंह, अनिल चंद्र जोशी, सुरेश चंद्र पांडेय, निशित चंद, अर्जुन सिंह, प्रदीप, चंदर सिंह, नवीन चंद्र, तुलसी भट्ट समेत कई मौजूद रहे।