फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest by Businessmens

पहले सुविधा दो फिर टैक्स लो... व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Protest by Businessmens
चौमेल में जिला पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन करते व्यापारी व क्षेत्रीय लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। चौमेल बाजार के व्यापारी जिला पंचायत को कर नहीं देंगे। सुविधाएं न मिलने से नाराज व्यापारियों ने रविवार को ये एलान किया। इसके लिए उन्होंने प्रदर्शन भी किया। चेतावनी दी कि वे सुविधाएं मिलने तक कोई कर नहीं चुकाएंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने जिला पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन कर बाजार में सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। सुविधाएं न देने पर किसी भी प्रकार के कर का भुगतान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

व्यापारियों और क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का कहना है कि जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठानों से कर तो वसूलती है, लेकिन क्षेत्र के लोगों को कोई सुविधा नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पंचायत सार्वजनिक शौचालय, मूत्रालय, पथ प्रकाश, सार्वजनिक रास्तों का निर्माण जैसी जरूरी सुविधाएं मुहैय्या नहीं करवा रही है। इससे लोगों को दिक्कत होती है।
प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर, आशा बिष्ट, नवीन पाठक, कुलदीप फर्त्याल, महेश पवार, हरि सिंह बिष्ट, श्याम सिंह आदि थे। वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि व्यापारियों से बात की जाएगी। उनके क्षेत्र की विकास योजनाओं पर काम करवाया जाएगा।

हर साल वसूले जाते हैं लाखों रुपये
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों और दुकानदारों से हर साल लाइसेंस शुल्क वसूलती है। इसमें चाय, किराने की दुकान, आटा चक्की से लेकर शराब की दुकान तक शामिल हैं। जिले की 313 ग्राम पंचायतों में दो हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं। इनसे 10 लाख रुपये से अधिक सालाना आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed