फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Protest against shifting of bench from High Court to Rishikesh

Champawat News: हाईकोर्ट से ऋषिकेश बेंच शिफ्ट किए जाने के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 10 May 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 10 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against shifting of bench from High Court to Rishikesh
चंपावत जिला न्यायालय में विरोध प्रदर्शन में शामिल बार संघ के अ​धिवक्ता। संवाद
चंपावत। हाईकोर्ट से बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट किए जाने के आदेश को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आक्रोशित अधिवक्ताओं का कहना है कि छोटे से राज्य में इस तरह हाईकोर्ट का बंटवारा करना न्यायसंगत नहीं है। यदि हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाता है तो वह इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

चंपावत में बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को किसी भी प्रकार का न्यायिक कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल से अन्यत्र हाईकोर्ट को शिफ्ट किया जाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

नैनीताल पूरे प्रदेश के लिए सुविधाजनक स्थान है और यह जनभावना के विपरित है। अलग से बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट किया जाना वादकारियों के हित में नहीं है। इससे वादकारियों का समय बर्बाद होगा और न्याय में देरी होगी। विरोध जताने वालों में अधिवक्ता सुरेश जोशी, मदन अधिकारी, आरएस रंसवाल, एसडी ओझा, गिरीश राय, हेम जोशी, मनोज राय, गौरव पांडेय, पूजा अधिकारी, रंजना, गंगा, अमित गड़कोटी आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed