फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   protest against dumping zone in bantoli

बंतोली में डंपिंग जोन का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
protest against dumping zone in bantoli
बंतोली में डंपिंग जोन बनाए जाने के विरोध में लोहाघाट तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में ग्राम पंचायत बंतोली की जमीन पर डंपिंग जोन बनाने की सुगबुगाहट होने से ग्रामीण सतर्क हो गए हैं। ग्रामीणों ने लोहाघाट तहसील में प्रदर्शन कर प्रस्तावित डंपिंग जोन नहीं बनने देने का ऐलान किया। साथ ही गांव की जमीन में डंपिंग जोन बनाने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि एनएच खंड की ओर से पहले भी बगैर ग्रामीणों की सहमति के डंपिंग जोन बनाया गया था। इससे जंगल, पेयजल स्रोत, पैदल रास्ते, उपजाऊ खेतों को नुकसान पहुंचा लेकिन इस नुकसान की कोई भरपाई नहीं की गई। अब फिर से ग्राम पंचायत के सामने सड़क के नीचे डंपिंग जोन बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने किसी भी कीमत में डंपिंग जोन न बनने देने की बात कही। प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में किशन सिंह, त्रिलोक सिंह, मनोहर सिंह, डिकर सिंह, गीता देवी, प्रियंका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed