{"_id":"5818cfcb4f1c1bc1324364c5","slug":"procession-around-the-temple-of-the-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी रथ यात्रा ने की मंदिर की परिक्रमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी रथ यात्रा ने की मंदिर की परिक्रमा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
देवी रथ यात्रा ने की मंदिर की परिक्रमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के मौड़ा गांव में चार दिनी दीपावली महोत्सव का समापन देवी रथ यात्रा के मंदिर की परिक्रमा करने के साथ हो गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती का आशीर्वाद लिया। मौड़ा गांव से निकले भगवती डोले ने मंदिर होते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की।
विज्ञापन
डोले में मां के रूप में जसी देवी और माता देवी अवतरित हुई। देवडांगरों ने चंवर झुलाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर खीम नाथ, योगेश किशोर, कमल सिंह, मोहन गिरि, भीम सिंह, मोहन लाल, कमल राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
क्षेत्र के करीब 25 गांवों के लोग मौड़ा के भगवती मंदिर में देवडांगरों का आशीर्वाद लेने आए हुए थे। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने भी मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव सहायता की बात कही।
विज्ञापन