फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Problems increased due to non-reaching of road in marginal royal village

सीमांत रायल गांव में सड़क नहीं पहुंचने से बढ़ीं दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Problems increased due to non-reaching of road in marginal royal village
चंपावत। जिले के सीमांत रायल गांव में अब तक सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के तहत चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी। उनका कहना है कि एक वर्ष पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर तामली के एसएसबी कैंप से रायल गांव के लिए सड़क कटान का कार्य शुरू किया गया था लेकिन सौ मीटर सड़क कटने के बाद निर्माण कार्य बंद दिया गया है। एक वर्ष होने को आया लेकिन सड़क सौ मीटर से ज्यादा नहीं कट सकी है। पोलप ग्राम पंचायत के तहत आने वाले रायल तोक में वर्तमान में 40 से अधिक परिवार निवास करते हैं। ग्राम प्रधान सरिता माहरा, गणेश सिंह, नारायण सिंह, पुष्कर सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण अब तक गांव को सड़क से नहीं जोड़ा जा सका है। उन्होंने जल्द ही गांव तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव में रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed