फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   PRO of CM dhami in Tanakpur

मुख्यमंत्री के पीआरओ ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
PRO of CM dhami in Tanakpur
मुख्यमंत्री के पीआरओ गौरव सिंह को आपदा के बारे में बताते भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक। संवाद ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीआरओ गौरव सिंह ने अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टनकपुर, बनबसा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र में आपदा से कई जगह हुई क्षति की जानकारी देकर सुरक्षा कार्य करवाने की मांग की। गौरव ने कहा कि क्षेत्र में हुई क्षति की रिपोर्ट वे मुख्यमंत्री को देंगे।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ उनके आवास और लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आपदा प्रबंधन पर चर्चा की। उन्होंने शारदा स्नानघाट, शारदा चुंगी कॉलोनी, किरोड़ा, बूम आदि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर क्षति का जायजा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने उन्हें बताया कि शारदा, किरोड़ा नाला, हुड्डी नदी क्षेत्र में हर साल तबाही मचाती है।
विज्ञापन

उन्होंने बूम से शारदा स्नानघाट तक कई जगह बंधे, चेकडैम बनाने की मांग की। वहां नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ललित मोहन पांडेय, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी, विधायक प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, हरीश भट्ट, जिपं सदस्य किरन देवी, भाजपा जिला महामंत्री दीपक रजवार, मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, महामंत्री मुकेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed