फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Private vehicles will stop only for 20 minutes in Champawat headquarters

चंपावत मुख्यालय में निजी वाहन केवल 20 मिनट ही रुकेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Private vehicles will stop only for 20 minutes in Champawat headquarters
चंपावत में टैक्सी यूनियन और व्यापार संघ के साथ बैठक करते सीओ अभिनय चौधरी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन में अब निजी वाहन केवल 20 मिनट ही खड़े हो पाएंगे। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ ऑपरेशन अभिनय चौधरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को टैक्सी यूनियन और व्यापार मंडल पदाधिकारियों की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जाम की समस्या से निपटने आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

सभी लोगों को बताया गया कि मुख्य बाजार में निजी वाहन केवल 20 मिनट तक ही निर्धारित पार्किंग स्थल या मोटर स्टेशन पर पार्क किए जाएंगे। एक समय में एक निश्चित स्थान से ही भार वाहन से माल की ढुलाई, सामान की लोडिंग अनलोडिंग की जाएगी, सभी प्रकार के टैक्सी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क किए जाएंगे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष गोपाल भंडारी, यातायात निरीक्षक पीतांबर भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed