फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Price Hike of Silage

पशुपालकों को महंगा मिला साइलेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Price Hike of Silage
बनबसा में चारे के कट्टे उतारते मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के तहत पशुपालकों को दिए जाने वाले चारे की बिक्री में क्रय विक्रय समिति पर सरकारी नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। एक पशुपालक ने एसडीएम को सूचना देकर क्रय विक्रय समिति की मनमानी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन

पशुपालक विनोद कुमार ने एसडीएम को बताया कि शासनादेश के मुताबिक प्रति किलो दो रुपये की दर से पशु चारा बेचना है जबकि इन कट्टों में 30 किलो वजन के बजाय 24 से 27 किलो तक चारा मिल रहा है। एक रुपये प्रति कट्टा लोडिंग भी वसूली जा रही है। वहीं समिति अध्यक्ष डॉ. भुवन गड़कोटी ने बताया कि लोडिंग, अनलोडिंग में चारे के कट्टे कट-फट जा रहे हैं। इससे सभी कट्टों का मूल्य 60 रुपये तय कर दिया गया है। एक रुपये प्रति कट्टे की दर से लेबर अपना चार्ज ग्राहकों से ले रहे हैं। इसका समिति से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

वहीं सायलेज उत्पादन एवं विणन सहकारी संघ लि. देहरादून के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार सायलेज की बिक्री दो रुपये प्रति किलो तय है, जिस पर समिति को 30 पैसा प्रति किलो प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सायलेज समिति गोदाम तक पहुंचाने का व्यय सायलेज फेडरेशन वहन करेगा। पशुपालक होने का प्रमाण देने पर पशुपालकों को चारा दिया जाएगा। एक ग्राहक को अधिकतम 10 बैग ही मिलेंगे। सायलेज की बिक्री निर्धारित मूल्य से अधिक पर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed