फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparation of registration for health insurance

स्वास्थ्य बीमा योजना के द्वितीय चरण की तैयारी शुरू

Thu, 04 Aug 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 04 Aug 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Preparation of registration for health insurance
स्वास्‍थ्य बीमा के लिए रजिस्ट्रेशन की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट  (चंपावत)। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीएमएस डॉ. मंजीत सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य बीमा योजना के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उनका कहना था कि सरकार की ओर से पात्र लोगों को निशुल्क उपचार देने उद्देश्य से इस कल्याणकारी योजना को लागू किया है। उनका कहना था कि प्रथम चरण में छूटे हुए सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अनिवार्य रूप से योजना से जोड़ने को कहा।

विज्ञापन


सीएमएस ने आशा कार्यकत्रियों को ग्राम प्रधानों से मिलकर पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए निर्धारित फार्मों को सावधानी से भरने को कहा। ब्लॉक समन्वयक निर्मला पुनेठा ने आशाओं को एमएसबीवाई के लिए निर्धारित फार्म भरने की जानकारी दी। उन्होंने आशाओं को फार्म बांटकर योजना के तहत लोगों को जोड़ने के लिए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक रमेश पंत, ब्लॉक लेखाकार उमेश जोशी, आशा फैसिलिटेटर सावित्री राय, सावित्री देवी आदि आशा वर्कर थे।
विज्ञापन



चंपावत। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत दस अगस्त तक आवेदन जमा हो सकेंगे। सीएमओ डा.डीएल शाह ने बताया कि योजना के अंतर्गत पूर्व में जिन लोगों को कार्ड मिल चुके हैं, उन्हें नया आवेदन करने की जरूरत नहीं है। बताया गया कि सरकारी कार्मिक, पेंशनर्स, आयकर देने वालों को छोड़ सभी इस योजना का लाभ पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि आवेदन के लिए 50 रुपये शुल्क लगेगा, लेकिन ये रकम कार्ड मिलने पर जमा करानी होगी। वहीं जिले में 35273 लोग इस योजना की पात्रता के दायरे में हैं। समन्वयक गौरव पांडेय ने बताया कि इनमें से 23224 लोगों को कार्ड बांटे जा चुके हैं। 429 लोग योजना से लाभान्वित हुए हैं। इन कार्डधारकों का सिर्फ सत्यापन होगा। 12049 लोगों को नए कार्ड जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed