फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Preparation of master plan for construction of Sharda Corridor begins

Champawat News: शारदा कॉरिडोर के निर्माण के लिए मास्टर प्लान की तैयारी शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Preparation of master plan for construction of Sharda Corridor begins
टनकपुर(चंपावत)। शासन ने जिले में शारदा कॉरिडोर के निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार करने कवायद तेज कर दी है। साथ ही शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि मेले का भी तीन माह के बजाय वर्ष भर संचालन करने का प्रावधान किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने वर्चुअल बैठक में शामिल होकर सुझाव और निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के टनकपुर क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करने के लिए परामर्श दाई संस्था मेकेंजी को दायित्व सौंपा गया है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को कॉरिडोर के निर्माण के संबंध में पूर्व की तैयारी, सुझाव के संबंध में तहसील सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी पांडे ने वर्चुअल सुझाव और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में धार्मिक, साहसिक पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य के कारण आध्यात्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मां पूर्णागिरि शक्तिपीठ, स्वामी विवेकानंद के आश्रम, तीर्थ स्थल रीठा साहिब, गुरु गोरखनाथ मंदिर का जिम कॉर्बेट की कर्म स्थली के साथ ऐतिहासिक महत्व भी है। पूर्णागिरि मेले में लाखों लोग दर्शन के लिए आते हैं। मेले का वर्ष भर संचालित करने के लिए विभिन्न सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत काॅरिडोर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मैकेंजी संस्था के प्रतिनिधि अगम सचदेवा ने कहा कि शारदा के साथ-साथ संपूर्ण चंपावत को फोकस करना है। परियोजना के अंतर्गत शारदा घाट के सौंदर्यीकरण, पार्किंग स्थल निर्माण, पाथ वे, सड़क निर्माण, ड्रेनेज व्यवस्था आदि सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम आकाश जोशी, अपर मुख्य अधिकारी जिपं भगवत पाटनी, जल संस्थान ईई बिलाल युनुस, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ आदि मौजूद रहे।


मां पू्र्णागिरि सर्किट के निर्माण का प्लान भी काॅरिडोर से जोड़ा जाए
टनकपुर। जिलाधिकारी नवनीत पांडेय ने कहा कि शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत पूर्णागिरि सर्किट के निर्माण के साथ ही शारदा घाटों का निर्माण, सौंदर्यीकरण, अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएं। पूर्णागिरि से श्यामलाताल, मूल सिद्ध बाबा, रंकुची मंदिर, गुरु गोरखनाथ आदि स्थानों को जोड़ते हुए एक सर्किट बनाकर इस मेले को बारहमासी किया जाना है। इसके लिए एक विस्तृत प्लान शारदा कॉरिडोर परियोजना में जोड़ा जाए। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी और मैकेंजी के प्रतिनिधियों ने बनबसा से लेकर ठूलीगाड़, भैरव मंदिर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर शारदा काॅरिडोर के निर्माण किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed