फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pre-recruitment training

गदरपुर में होगा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण

Fri, 17 Mar 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 17 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pre-recruitment training
होम गार्ड - फोटो : self

लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की चंपावत जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों को शासन द्वारा दी जाने वाली ताजा सुविधाओं की जानकारियां दी गई। लीग के जिलाध्यक्ष महादेव सुतेड़ी की अध्यक्षता और सचिव चंद्रबल्लभ बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने चंपावत, लोहाघाट में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक सुविधा मुहैय्या कराने की मांग की। पूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए 27 अप्रैल से गदरपुर में 56 दिनों तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुतेड़ी ने बताया कि इसके लिए सैनिक कल्याण कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा है। पूर्व सैनिकों से अनिवार्य रूप से अपना आधार नंबर, ईमेल आईडी अपने पेंशन संबंधी एकाउंट में लिंक करने को कहा। बताया कि पूर्व सिपाही से जेसीओ रेंक तक के जवानों के लिए विभिन्न विभागों में पुन: रोजगार की रिक्तियां आई हैं। उन्होंने आवेदन करने को सैनिक कल्याण विभाग में संपर्क करने के लिए कहा। बैठक में कैप्टन एनके पुनेठा, आरएस देव, रघुवीर सिंह, हयात सिंह, बहादुर सिंह, सूबेदार त्रिलोक सिंह, अमर सिंह, जमुना दत्त, आरडी मुरारी, हवलदार नारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed