फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Praveshotsava in Govt School of Champawat

प्रवेशोत्सव पर तिलक लगाकर किया छात्रों का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Praveshotsava in Govt School of  Champawat
बनबसा जीजीआईसी में हुआ नई प्रवेशार्थी छात्राओं का सम्मान। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/बनबसा। जीजीआईसी चंपावत के प्रवेशोत्सव एडी लीलाधर व्यास की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने स्वागत गीत से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, प्रधानाचार्य निधि सक्सेना, डॉ. बीडी सुतेड़ी, डॉ. बीसी जोशी, जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा ने छात्राओं को संबोधित किया। व्यास ने समस्त विद्यालयों में समय पर पुस्तकें बांटने के लिए कहा। इस शिक्षा सत्र में विद्यालय में 58 नए दाखिले हुए हैं। कार्यक्रम में नई दाखिला लेने वाले छात्राओं को निशुल्क पुस्तक भेंट कर उन्हें पकवान खिलाए गए। राजेंद्र गहतोड़ी ने संचालन किया। इस दौरान सभासद मोहन भट्ट, नंदन तड़ागी, बबीता भट्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला भी मौजूद रहे। जीजीआईसी बनबसा में प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने बताया कि विद्यालय में छात्राओं के प्रवेश बढ़ाने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। वहां गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह महर, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, बमनपुरी की प्रधान भावना नेगी, चंदनी के अनिल प्रसाद, फागपुर के हर्ष बहादुर चंद, देवीपुरा के दीपक प्रकाश चंद आदि रहे।
विज्ञापन

छात्रों को बांटी गई पुस्तकें और पेंसिल
चंपावत। प्राथमिक विद्यालय गोरलचौड़ में प्रधानाध्यापक केबी गहतोड़ी ने बताया कि विद्यालय में इस सत्र में 104 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें से 21 नए दाखिले हुए हैं। वही पिछले सत्र में 111 बच्चे अध्ययनरत थे, इसमें 50 नए दाखिले हुए। वहीं वर्ष 1920 में 97 अध्ययनरत थे, 25 नए दाखिले हुए थे। वहां शिक्षिका कमलेश जोशी, शोभा तिवारी, रश्मि पाठक, हिमानी गहतोड़ी, किरन आर्या आदि रहीं।
विज्ञापन

लोहाघाट में हर वर्ष बढ़ती जा रही है छात्र संख्या
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के आदर्श राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उप शिक्षाधिकारी सोनी मेहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। प्रधानाध्यापक महेश उप्रेती ने बताया कि वर्ष 2019 में विद्यालय में 84 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। वर्ष 2020 में 87, 2021 में 106, अब 100 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। आदर्श जूनियर हाईस्कूल इजड़ा, जूनियर हाईस्कूल बिसारी, जीआईसी पाटी में भी प्रवेशोत्सव हुए। ईजड़ा में प्रधानाध्यापिका पुष्पा वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और प्रकाश राय ने किया। वहां बीईओ रमेश राम, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, दान सिंह नरियाल, सुनीता कालाकोटी, कल्पना जोशी आदि थे। बिसारी में रवीश पचौली, ग्राम प्रधान ललिता देवी ने बताया कि वहां 22 नए नामांकन हुए हैं। जीआईसी पाटी में एसएमसी अध्यक्ष चंद्रकांत गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सीईओ भानुप्रताप एवं बीईओ दीप पुनेठा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। वहां सतीश जाशी, गोकुलानंद भट्ट, रूपा सेलिया, दीक्षा खड़ायत, हिमांशु सिंह, जीवन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed