{"_id":"576547654f1c1bb26511f1ef","slug":"pranayama-by-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया प्राणायाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया प्राणायाम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने किया प्राणायाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को प्राणायाम आसनों के बारे में बताया। प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल कुलेठी के साथ ही चंपावत और खर्ककार्की विद्यालयों में ग्रीष्म अवकाश के चलते दो दिन पूर्व ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बच्चों को ओम का उच्चारण के साथ योग, आसन, सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपालभाति, पूरक, कुंभक, रेचक, सुखासन, पदमासन, गोमुखासन, शीर्षासन, ताड़ासन आदि आसन और प्राणायाम कराए गए।
विज्ञापन
कुलेठी में राजेंद्र गहतोड़ी, त्यारकूड़ा में डा.बीसी जोशी, खर्ककार्की में बीडी फुलारा और चंपावत प्राथमिक विद्यालय में डा.डीडी जोशी ने योग के बारे में बताया। इस मौके पर अक्षय वर्मा, प्रधानाध्यापिका कविता बाजपेयी, रेखा जोशी, बसंती गोस्वामी, सरिता वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
याददाश्त बढ़ाता है योग: प्रधानाचार्य
जीआईसी में छात्रों को योग की विभिन्न विधाओं से रूबरू कराया गया। शिक्षक श्याम दत्त चौबे एवं अनूप कौशल द्वारा संचालित योग कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी ने कहा कि योग छात्र-छात्राओं की याददाश्त को बढ़ाने में भी मददगार है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और बौद्धिक विकास होने के साथ व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने उदगीत, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रस्त्रिका, भ्रामरी, वाह्य प्राणायाम के अलावा भुजंगासन, उत्तानपादासन, शलभासन, खगासन आदि आसनों का प्रदर्शन कर बच्चों को इनसे होने वाले फायदों की भी जानकारी दी। छात्र पंकज कुमार ने नौलिक्रिया का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीके मिश्रा, भगवान जोशी, आईएस यादव, जीएस मेहता, जगदीश गड़कोटी, हरीश पंगरिया आदि मौजूद थे।