फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Power Genration in Banabasa

एनएचपीसी, लोहियोहड पावर हउस का विद्युत उत्पादन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Power Genration in Banabasa
बनबसा (चंपावत)। यहां स्थित एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस में दो दिन बाद रविवार आधी रात से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। शारदा नदी में शुक्रवार को अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल और बनबसा शारदा नहर की पानी की आपूर्ति रोक दी गई थी।
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि पहाड़ों में हुई बारिश के बाद नदी में अत्यधिक मलबा आने से नदी के पानी का पीपीएम (पार्ट पर मिनट) 13500 पहुंच गया था, जबकि सामान्य अवस्था में पीपीएम 10 हजार तक होना चाहिए।
विज्ञापन

इस कारण एनएचपीसी पावर चैनल और शारदा नहर में मलबा भरने से बचाने एवं पावर हाउस के रोटरों के ब्लेड का घिसाव रोकने के लिए पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति रोक दी गई थी। शारदा नहर की जलापूर्ति रविवार सुबह 10:30 बजे शुरू कर दी गई जबकि एनएचपीसी के पावर चैनल में रविवार रात पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचपीसी सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात 12 बजे बाद टनकपुर पावर स्टेशन में बिजली बननी शुरू हो गई थी। बताया गया है कि इन दिनों एनएचपीसी में 98 मेगावाट बिजली बन रही है। उधर लोहियाहेड पावर हाउस में रविवार शाम विद्युत उत्पादन शुरू हो गया था। लोहियाहेड पावर हाउस में 33 से 36 मेगावाट बिजली बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed