फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Power Channel, Sharda canal water supply off

पावर चैनल, शारदा नहर में पानी सप्लाई बंद

Tue, 02 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Tue, 02 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
शारदा नदी के पानी में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से मंगलवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक एनएचपीसी की पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्ति बंद की गई है। इस कारण एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन बंद हो गया है। जलापूर्ति सुचारु होने के छह घंटे बाद ही दोनों पावर हाउसों में फिर से उत्पादन शुरू होगा।
विज्ञापन


पहाड़ पर हो रही बारिश से शारदा नदी में मलबा आने लगा है। इस मलबे से एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस की मशीनों को नुकसान न हो, इसके चलते मंगलवार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दोनों पावर हाउसों की जलापूर्ति बंद कर दी गई है। इस बीच फ्लैशिंग (सफाई) का कार्य होने पर ही दोबारा चैनल और नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


शारदा बैराज अटैंडेंट जगदीश श्रीवास्तव ने बताया कि नदी के पानी में पीपीएम (पार्ट पर मिनट) 13 हजार से अधिक है। पीपीएम दस हजार ने नीचे आने के बाद ही पावर चैनल और नहर में पानी छोड़ा जाएगा। वहीं, पावर चैनल एवं नहर में पानी न होने से एनएचपीसी का टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन ठप है। बताया कि नहर में पानी छोड़ने के छह घंटे बाद ही दोनों पावर स्टेशन में फिर से उत्पादन शुरू होगा। बता दें कि इन दिनों एनएचपीसी में 98 तो लोहियाहेड में 21 मेगावाट बिजली बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर में सिल्ट का जमाव रोकने एवं पावर हाउस की मशीनों को बचाने के लिए चैनल और नहर में गंदा पानी नहीं छोड़ा जाता है। --बीएस यादव, एसडीओ शारदा हेडवर्क्स, बनबसा।


एनएचपीसी और लोहियाहेड पावर हाउस में एक-दो दिन जनरेशन न होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्षेत्र में ग्रिड से बिजली सप्लाई जारी रहेगी। -बीएम भट्ट, एसडीओ विद्युत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed