फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Politics of EX Army in Banbasa

चुनावी महायज्ञ में भागीदारी बढ़ाएं पूर्व सैनिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Politics of EX Army in Banbasa
Politics of EX Army in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में सभी पूर्व सैनिकों से अपने परिजनों के साथ क्षेत्र के लोगों से चुनावी महायज्ञ में अधिकतम भागीदारी निभाने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने लोगों को जागरूक करने का भी निर्णय लिया।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि सभी पूर्व सैनिक लोगों को अधिकतम मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। कहा गया कि पूर्व सैनिक सेवाकाल में राष्ट्र की सीमाओं के प्रहरी रहे हैं, अब सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जिम्मेदारी है कि वे आमजन को अधिकतम संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। सभी पूर्व सैनिकों ने तय किया कि वे संविधान के अनुरूप अपनी अंतरात्मा की आवाज पर क्षेत्र की समस्याओं को समझने वाले सुयोग्य प्रत्याशी को अपने विवेक से वोट देंगे। लोगों से कहा जाएगा कि वे चुनाव प्रचार करने वालों से केवल उनके पर्चे, घोषणापत्र ही लें।
विज्ञापन

इसके अलावा किसी तरह की अन्य सामग्री जैसे शराब, पैसे या अन्य वस्तु न लें। लोगों से अपील की जाएगी कि वे प्रलोभन देने वालों की शिकायत चुनाव आयोग से करें। कहा गया कि स्वच्छ छवि के ईमानदार, जनहित के कार्य करने वाले प्रत्याशियों के जीतने से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। वहां कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन प्रेम चंद, विक्रम सिंह खाती, राजेंद्र सिंह नेगी, देवी दत्त कापड़ी, बीबी पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed