फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Politics in Champawat

लोकार्पण को भाजपा-कांग्रेस में गरमाई सियासत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Politics in Champawat
ंपावत में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की ओर से शिलान्यास किया बोर्ड। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से पिछले दिनों टनकपुर डिग्री कॉलेज में वाणिज्य संकाय भवन के लोकार्पण और अमोड़ी डिग्री कॉलेज के भवन के लोकार्पण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की ओर से किए गए कार्यों का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत और विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया है। तीन दिन पहले उच्च शिक्षा मंत्री ने टनकपुर डिग्री कॉलेज के वाणिज्य संकाय के भवन का लोकार्पण किया था। अमोड़ी डिग्री कॉलेज के भवन का भी लोकार्पण हुआ था। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद बडोला, भुवन चौबे, हरीश चौधरी ने भाजपा पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के कार्यकाल कर कार्य बताया। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया में उनके कार्यकाल की फोटो अपलोड कर यह दावा किया रहा है कि यह सब कार्य पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के कार्यकाल में हैं।
विज्ञापन

जनता के लिए जरूरी योजनाओं को बजट उपलब्ध कराया
चंपावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी का कहना है कि विकास कार्यों को लेकर हमने कभी राजनीति नहीं की है। जो क्षेत्र की जनता के लिए जरूरी था, उन योजनाओं को पर्याप्त बजट दिलाया, चाहे वो बीजेपी के शासन काल की हो या कांग्रेस की। कांग्रेस के कार्यकाल में टोकन मनी जारी कर श्रेय लेने के लिए घोषणा होती थी। हमने जिन योजनाओं में बजट दिया उनका ही लोकार्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed