{"_id":"5d9b7a628ebc3e017f1e7061","slug":"political-tanakpur-news-hld3595763182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडा मल्ला की निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर हमला, किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडा मल्ला की निवर्तमान महिला ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर हमला, किया घायल
विज्ञापन
डांडा मल्ला में विरोधियों के हमले से घायल निवर्तमान ग्राम प्रधान खष्टी देवी।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रंजिश में जिले की दुर्गम ग्राम पंचायत डांडा मल्ला की निवर्तमान प्रधान खष्टी देवी और उसके देवर पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। पीड़ितों की ओर से फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
घायल निवर्तमान ग्राम प्रधान खष्टी देवी के मुताबिक पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व चार अक्तूबर की रात गांव के ही विरोधी गुट के कुछ लोग रात करीब 12 बजे योजनाबद्ध तरीके से उनके घर में घुस आए और धारदार हथियार, लोहे की छड़ और लाठियों से हमला कर दिया।
शोर मचाने पर हमलावर भाग खड़े हुए। हमले में निवर्तमान प्रधान खष्टी देवी और उनके देवर पुष्कर सिंह के सिर में चोट आई है। बीचबचाव को आए उनके छोटे देवर प्रधान पद के प्रत्याशी भगवान सिंह और मोहन सिंह भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन
खष्टी देवी ने बताया सड़क से दूर होने के कारण उन्होंने गांव के ही एएनएम सेंटर में प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद सोमवार को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ रीठा साहिब थाने में तहरीर दी जा रही है। इधर, रीठा साहिब थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत के मुताबिक पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। यदि घटना हुई है और पीड़ितों की ओर से तहरीर दी जाएगी तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हमले में घायल डांडा मल्ला की निवर्तमान ग्राम प्रधान खष्टी देवी का देवर पुष्कर सिंह।- फोटो : TANAKPUR