फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political Party Changed in Tanakpur

कांग्रेस टिकट के आवेदक रहे दो नेताओं ने छोड़ा हाथ, थामा कमल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Political Party Changed in Tanakpur
टनकपुर में भाजपा में शामिल होने पर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे सूरज प्रहरी को गुलदस्ता भेंट ? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत से चुनाव लड़ने के निर्णय के बाद दूसरे दलों के नेताओं का पालाबदल उफान पर है। बृहस्पतिवार को दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं समेत 10 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने वालों में इस साल फरवरी में हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी करने वाले दो नेता युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी और सेवादल प्रदेश मंत्री हरगोविंद बोहरा भी शामिल हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा गुरुंग भी भाजपा में शामिल हुईं। उधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने दल बदल कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को अवसरवादी बताया है। वहीं पिछले सप्ताह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी भी कांग्रेस से नाता तोड़ चुके हैं। हालांकि अभी वे किसी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा से जुड़ा सेनानी उत्तराधिकारी संगठन
टनकपुर (चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी के नेतृत्व में सेनानी उत्तराधिकारी सदस्य भाजपा में शामिल हुए। उम्मीद जताई कि धामी के नेतृत्व में पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कैप्टन त्रिलोक जोशी, धूरा के प्रधान कमल किशोर, बीडीसी सदस्य पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख प्रकाश चौड़ाकोटी, पूर्व प्रधान शिवराज सिंह, सरपंच स्वरूप राम आदि शामिल हुए। सभी नेताओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णागिरि मंदिर समिति ने भी थामा भाजपा का दामन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। प्रमुख अध्यात्मिक स्थल मां पूर्णागिरि धाम के विकास के लिए पूर्णागिरि मंदिर समिति ने भाजपा का समर्थन किया है। समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी और मोहन पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पूरी समिति भाजपा में शामिल हो गई। सीएम धामी ने समिति के सदस्यों का स्वागत कर इसे देवी मां का आशीर्वाद बताया है। उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, जगदीश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, प्रकाश पांडेय, नाथ पांडेय, सुभाष पांडेय, नरेश पांडेय, लालमणि पांडेय आदि भी भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed