फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political news- CM reached to champawat.

लैंड जेहाद करने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार : सीएम

Fri, 14 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 14 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Political news- CM reached to champawat.
132वीं अंबेडकर जयंती पर चंपावत के नरसिंहडांडा गांव में डॉ. बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण - फोटो : 132वीं अंबेडकर जयंती पर चंपावत के नरसिंहडांडा गांव में डॉ. बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करतें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में अवैध निर्माण कर लैंड जेहाद करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त रवैया अपनाएगी। किसी कीमत पर लैंड जेहाद नहीं होने देंगे। 132वीं आंबेडकर जयंती पर चंपावत से 18 किलोमीटर दूर नरसिंहडांडा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम कहा कि प्रदेश में इस प्रकार के एक हजार से अधिक अवैध निर्माणों को शक्ति से हटाने का सरकार ने निर्णय लिया है।
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर सीएम ने माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि जाति प्रथा और उसके कुप्रभावों को लेकर मजबूत आवाज उठाकर बाबा साहेब की ओर से समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया संघर्ष हर पीढ़ी के लिए मिसाल है। आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहेब के सिद्धांत और सामाजिक दर्शन के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। आंबेडकर जयंती के साथ बैसाखी पर्व पर खालसा पंथ की स्थापना के लिए लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि नरसिंहडांडा की जमीन पर रह रहे परिवारों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा। छह अन्य विकास कार्यों के एलान किए गए। धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां से शुरू होने वाला काम पूरे देश में शुरू हो जाता है। उन्होंने नकल कानून, धर्मांतरण कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड के ये कानून पूरे भारत के लिए एक मॉडल बन गए हैं। इसी तरह समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए की गई पहल को भी दूसरे राज्य शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने चंपावत जिले में संचालित विकास कार्यों के साथ उत्तराखंड के विकास का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये एलान किए:
>;>;नरसिंहडांडा की जमीन पर रह रहे परिवारों को मालिकाना हक दिलाया जाएगा।
>;>;नरसिंहडांडा के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर इंटर बनाया जाएगा।
>;>;नरसिंहडांडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
>;>;नरसिंहडांडा में लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।
>;>;नरसिंहडांडा में आंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा।
>;>; सिद्ध नरसिंह मंदिर कालूखान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
>;>; जिला पुस्तकालय चंपावत में तैयारी कर रहे प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकालय का और अधिक विस्तार किया जाएगा।
ग्रोथ सेंटर की नारायणी देवी को सम्मानित किया
चंपावत। नरसिंहडांडा में मुख्यमंत्री ने लोहाघाट ग्रोथ सेंटर में लोहे के काम से 40 महिलाओं को रोजगार देने वाली नारायणी देवी को सम्मानित किया। सीएम ने नारायणी देवी के काम को महिला शक्ति और स्वावलंबन का प्रतीक बताते हुए प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
एक पखवाड़े तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान
चंपावत। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। धन्यवाद ज्ञापित करने के धन्यवाद ज्ञापन पट पर आंबेडकर जयंती से नरसिंहडांडा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। सबसे पहला हस्ताक्षर खुद सीएम ने किया। यह अभियान एक पखवाड़े तक चलेगा। इस साल 12 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश का राजपत्र जारी किया गया है।
ये लोग मौजूद थे:
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, बाराकोट की प्रमुख विनीता फर्त्याल, पाटी की प्रमुख सुमनलता, भाजपा के सह जिला प्रभारी गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मदन राम, नरसिंहडांडा की प्रधान कविता देवी, रघुराज, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा आदि।
धामी के छोटे दौरे का बड़ा सियासी संदेश!
नरसिंहडांडा के दौरे से सामाजिक जुड़ाव का संदेश दे गई भाजपा
अनुसूचित जाति में जनाधार बढ़ाने में भी मददगार दौरा
चंद्रशेखर जोशी
चंपावत। नरसिंहडांडा गांव के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दो घंटे से भी कम समय का दौरा रहा लेकिन इस छोटे दौरे ने बड़ा सियासी संदेश दिया। अनुसूचित जाति के बीच जनाधार बढ़ाने में यह दौरा मददगार माना जा रहा है। अब तक यहां का इलाका मुख्य रूप से कांग्रेस के अनुकूल था।
चंपावत से 18 किलोमीटर दूर नरसिंहडांडा ग्राम पंचायत में 99 प्रतिशत से अधिक आबादी अनुसूचित जाति की है। 2011 की जनगणना के मुताबिक अकेले राजस्व गांव वाली नरसिंहडांडा ग्राम पंचायत की कुल 833 की आबादी में से 827 एससी जाति की है। यह क्षेत्र और इलाके में एससी जाति में एक साल पहले तक कांग्रेस का आधार खासा मजबूत था। अधिकतर विधानसभा चुनाव में भी नरसिंहडांडा ने हाथ का साथ दिया है। अब तक के सभी पांचों चुनाव में इस एससी बहुल गांव से भाजपा को कभी खास सफलता नहीं मिली। 2002 से 2022 के सभी आम चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त रही। पिछले साल 31 मई को हुआ उप चुनाव अपवाद रहा। भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नरसिंहडांडा के लोगों ने खुलकर समर्थन किया। तब भाजपा को 413 वोट मिले। कांग्रेस को महज 30 मत मिले।

उप चुनाव के दमदार प्रदर्शन को पूरी तरह भाजपा से जोड़ने के अवसर के रूप में देख रही है। संविधान निर्माता और समाज के कमजोर वर्ग को ताकत देने वाले डॉ. आंबेडकर की जयंती में एससी बहुल इस गांव के कार्यक्रम में शिरकत कर सामाजिक और सियासी संदेश दिया है। इससे तीन महीने पूर्व इसी क्षेत्र के एक कार्यकर्ता गोविंद प्रसाद को भाजपा एससी मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। संवाद
उत्तराखंड बनने के बाद अब तक के विधानसभा चुनाव में नरसिंहडांडा के वोटों का हाल:
चुनावी वर्ष: भाजपा- कांग्रेस- बसपा
2002: 34- 54- 147
2007: 45- 186- 00
2012: 33- 117- 130
2017: 107- 233- 00
2022: 39- 332- 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed