फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political news,

स्वयं के लिए समाज के हित में काम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Political news,
चंपावत में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज के हित में कार्य करते हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि सात और आठ जून को हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति आयोजित की गई जिसके बाद जिला कार्यसमिति आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं के लाभ के लिए नहीं बल्कि समाज हित में कार्य करता है जो केवल चुनाव के समय ही नहीं अपितु हर समय जनता के मध्य सेवा कार्य में लगा रहता है। इसका उदाहरण कोरोना काल में सेवा ही संगठन के रूप में पूरे देश ने देखा है।
विज्ञापन

वर्तमान में मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल के कार्यक्रम बूथ स्तर पर चल रहे हैं। इस मौके पर विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला महामंत्री दीपक रजवार, श्याम ढेक, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बलवंत गिरि, भाजयुमो जिला महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, प्रकाश तिवारी, सचिन जोशी, रामदत्त जोशी, सतीश पांडेय, शंकर खाती, शैलेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed