फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Political mercury rises in summer due to sip of tea

चाय की चुस्की से से गर्मी में चढ़ा सियासी पारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Political mercury rises in summer due to sip of tea
लुभावना अंदाज: शारदा नदी क्षेत्र के भू कटाव वाले क्षेत्र के मुआयने से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पु - फोटो : TANAKPUR
चंपावत। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने 12 फरवरी 2014 को अहमदाबाद पर चाय पे चर्चा शुरू कर इसे सियासी रणनीति का बड़ा हथियार बना दिया था। चाय और सियासत का ये समागम अब भी जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर दौरे पर एकाएक चाय की दो चर्चित दुकान में पहुंच चाय की चुस्की ली। विधानसभा सीट की उहापोह के बीच इसके कई सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। संकेत मिल रहे हैं कि कार्यकर्ताओं की अपील और विधायक कैलाश गहतोड़ी की सीएम के लिए सीट छोड़ने की पेशकश के बाद भाजपा आलाकमान मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट पर संजीदगी से गौर कर रहा है।
विज्ञापन

सीएम ने टनकपुर के कार्यक्रम में शारदा नदी और पूर्णागिरि मैया से पुराना जुड़ाव बताया। चंपावत, खटीमा, बनबसा के कामों को आगे बढ़ाएंगे। इस पर जोशीले कार्यकर्ताओं ने चंपावत से भर दी हामी, पुष्कर धामी-पुष्कर धामी के नारे लगा फिर से उन्हें यहां से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया। सीएम ने इस पर बस इतना कहा कि चुनाव लड़ना या न लड़ना एक अलग विषय है, लेकिन जो स्नेह इस क्षेत्र के लोगों ने दिया है, उसे वे जीवन भर याद रखेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएम का एकाएक चाय की दो दुकानों (महावीर और शिरोमणि टी स्टॉल) पर पहुंचने ने सबको हैरत में डाला। धामी ने यहां चाय पी और उनका हालचाल जाना। दरअसल चाय की ये चर्चित दुकानें क्षेत्र की सियासी नब्ज को जानने के साथ राजनीतिक बहस का अड्डा भी रही हैं। विधायक के संग चाय की दुकान में चाय की चुस्की के मायने चाहे जो भी हो, लेकिन इसने भीषण गर्मी के बीच न केवल सियासी पारा जरूर चढ़ा दिया है, बल्कि चंपावत सीट से चुनाव लड़ने की संभावना पर भी चर्चा को बल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक का कहना है कि विधायक गहतोड़ी पहले ही सीएम के लिए सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके हैं और संगठन भी चाहता है कि सीएम यहां से चुनाव लड़ रिकार्ड जीत हासिल करें। इसे लेकर बाकायदा पार्टी स्तर से प्रदेश संगठन को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed