फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Policeman suspend in Pati Thana

हुड़दंग मचाने वाला पाटी का शराबी कांस्टेबल निलंबित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Policeman suspend in Pati Thana
पाटी (चंपावत)। शराब पीकर शहर में व्यापारियों से अभद्रता कर हुड़दंग करने वाले पाटी थाने के एक कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, अभद्रता की अनदेखी करने पर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है। लोहाघाट के दरोगा हरीश प्रसाद को पाटी का एसओ बनाया गया।
पाटी थाने में तैनात कांस्टेबल आसिफ अंसारी ने बुधवार सुबह यहां बाजार में शराब पीकर हुड़दंग मचाया। आरोप है कि नशे में धुत कांस्टेबल ने मास्क तक नहीं पहना था।
कांस्टेबल की इस हरकत से तंग आकर कुछ लोगों ने वीडियो बना दिया। बाद में व्यापार संघ अध्यक्ष गोपेश पचौली सहित कुछ व्यापारियों ने मामले की सूचना एसपी को दी।
विज्ञापन

इसके बाद सीओ अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। चिकित्सकीय परीक्षण में भी आरोपी कांस्टेबल के शराब पीने की पुष्टि हुई। देर शाम एसपी लोकेश्वर सिंह ने कांस्टेबल आसिफ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जानकारी में आया कि कांस्टेबल दो-तीन दिन से ऐसी हरकतें कर रहा था, जबकि हुड़दंग करने और ड्यूटी के वक्त शराब पीने वाले कांस्टेबल की जानकारी न देने पर थानेदार नवल किशोर को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed