{"_id":"24cf0c6e56338f6bc93467164d9af03e","slug":"police-officers-take-seriously-every-deliberation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विवेचना को गंभीरता से लें पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विवेचना को गंभीरता से लें पुलिस अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 21 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज बीएस दुग्ताल ने पुलिस अधिकारियों से हर विवेचना को गंभीरता से लेने, आधार पक्का रखने, विवेचना के समय सजग रहने के साथ ही रिपोर्ट रिव्यू करने को कहा।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी थानाध्यक्षों के साथ ही पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि विवेचना के दौरान विवेचक अधिकारी की ओर से दर्ज की गई आईपीसी की धाराओं का खासा महत्व होता है। अपराध समीक्षा बैठक में न्यायिक अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे, जिसमें सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम सदर अशोक जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन मंजू मुंडे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस अधीक्षक डीएस कुंवर ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के साथ ही विभिन्न बीटों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए और जवानों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने बताया कि देवीधुरा बग्वाल मेले में पुलिस की दो प्लाटून पुरुष और दो प्लाटून महिला पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा मेले की सुरक्षा के लिए पीएसी के साथ ही और फोर्स की मांग की गई है। उन्होंने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के साथ ही गैंगेस्टर और गुंडा एक्ट के तहत वांछितों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीओ आरएस रौतेला, कोतवाल देवेंद्र सिंह दिगारी, राजेश पांडेय, प्रकाश सिंह, जर्नादन भट्ट, प्रभात कुमार, एसएस गुंसाई, मनोज रतूड़ी, जगत सिंह सामंत, कमल राम, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन