फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   police checked ritha saheb area

रीठा साहिब में पुलिस-पीएसी ने गश्त की

Fri, 28 Sep 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रीठा साहिब (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रीठा साहिब (चंपावत)। Updated Fri, 28 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
police checked ritha saheb area
उपद्रव की आशंका से निपटने के लिए रीठा साहिब में मुस्तैद सुरक्षा बल। - फोटो : amar ujala
12 साल से यहां टेलरिंग कर रहे उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अल्पसंख्यक वर्ग के एक व्यक्ति को खौफ के चलते रीठा साहिब छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था। इस शख्स को एक संगठन के लोगों द्वारा धमकाने का आरोप है। वारदात के एक दिन बाद शुक्रवार को रीठा साहिब में पूरी तरह शांति रही। 
विज्ञापन


दिनभर रीठा की दुकानें रोज की तरह खुली रही। साथ ही आम दिनों की तरह ही अन्य कामकाज भी चलता रहा। अलबत्ता एहतियात के तौर पर पीएसी ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया। आरोप है कि बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह बाहर से आए एक संगठन के कुछ लोगों ने कतिपय महिलाओं को बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए टेलर पर हमला करने का प्रयास किया। इससे खौफजदा टेलर ने बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर रीठा साहिब छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि टेलर पर लगे आरोप सही नहीं है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि रीठा सहिब में पूरी तरह शांति है। अलबत्ता चंपावत से पुलिस के दरोगा सहित पीएसी की टीम भेजी गई है। हमले की मंशा से आए लोगों की भी पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed