फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police caught three charas smugglers in two separate cases

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन चरस तस्कर दबोचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police caught three charas smugglers in two separate cases
चंपावत में पुलिस की ओर से दबोचे गए चरस तस्कर। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/बनबसा/पाटी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन चरस तस्करों से 5.860 किलो चरस बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। सोमवार को एसपी देवेंद्र पींचा ने एसपी कार्यालय में दोनों मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस टीमों को ढाई-ढाई हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पहला मामला जिले के थाना बनबसा का है, जिसमें पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शारदा नदी के किनारे आरोपी मधान बहादुर बोरा (40) निवासी बझांग नेपाल के कब्जे से 3.300 किलो चरस बरामद की। आरोपी के खिलाफ बनबसा थाने में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में हेमंत सिंह, जीवन पांडेय, अनिल कुमार, मुस्तफा अंसारी, गजेंद्र कुमार, शिव कुमार, अनिल कुमार और किशन वीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पाटी थाना क्षेत्र के छिलकाछीना के पास बिना नंबर की अल्टो कार की चेकिंग में दीपक सिंह करायत (32) निवासी टाक करायत (लोहाघाट) के कब्जे से 1.260 किलो और गणेश सिंह मेहता (33) निवासी पाटन (लोहाघाट) के कब्जे से 1.300 किलो चरस बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए घटना में लिप्त वाहन को सीज कर लिया गया है। इस संबंध में थाना पाटी में मामला दर्ज किया है। टीम में थाना अध्यक्ष हरीश प्रसाद, कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब! बच्चे की फीस भरने के लिए उठाया गलत कदम...
चंपावत। साहब! छोटे बच्चे की स्कूल की फीस भरने के लिए ही उसने चरस तस्करी जैसा गलत कदम उठाया है...। यह गिड़गिड़ाहट सोमवार को एसपी कार्यालय में उस आरोपी गणेश सिंह मेहता की थी, जिसे पुलिस ने 1.300 किलो चरस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक से वर्ष 2009 से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा हासिल करने वाले गणेश सिंह ने कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार होने पर चरस तस्करी को मुफीद रास्ता समझा था। उसे क्या पता था कि पुलिस उसे सलाखों के पीछे कर देगी।
जिले में नशे के सौदागरों के मकड़जाल में फंसकर कई युवा नशे की तस्करी में कैरियर बनकर अपना जीवन तबाह कर रहे हैं। पाटी में एक दिन पूर्व चरस के साथ पकड़े गए युवा भी नशे के सौदागारों के जाल में फंसे दिखे।
एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक गणेश जहां रातों रात अमीर बनने के चक्कर में चरस तस्करी के दलदल में कूदा। वहीं उसके साथ में पकड़ा गया वाहन चालक दीपक सिंह भी जल्द ज्यादा पैसा कमाने के प्रयास में कैरियर के तौर पर तस्करी में लिप्त हो गया था। दोनों ही आरोपियों ने बताया कि उनको चरस को हल्द्वानी तक पहुंचाना था लेकिन वह पुलिस के शिकंजे में आ गए।
चरस तस्करी का कॉरीडोर बन रहा है पाटी क्षेत्र
चंपावत। जिले का पाटी विकासखंड चरस तस्करी के कॉरीडोर के रूप में विकसित हो रहा है। बीते एक साल में चंपावत जिले में पुलिस की ओर से एक कुंतल से अधिक मात्रा में चरस बरामद की जा चुकी है। इसमें अधिकांश चरस नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से लगे पाटी क्षेत्र से ही बरामद हुई है। संवाद

20 नाली क्षेत्रफल में भांग की फसल नष्ट की
चंपावत। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भांग की खेती को नष्ट करना शुरू कर दिया है। रविवार को पुलिस टीम ने पाटी विकासखंड के कई गांवों में 20 नाली क्षेत्रफल में खड़ी भांग की फसल को नष्ट किया गया। एसपी ने बताया कि चरस तस्करी को हतोत्साहित करने के लिए पुलिस की ओर से भांग की खेती नष्ट की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed