फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police Bharti in Champawat

पुलिस भर्ती:पहले दिन 149 महिला और 251 पुरूषों ने दी दक्षता परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police Bharti in Champawat
चंपावत पुलिस लाइन में शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दंड बैठक करते अभ्यर्थी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई पुलिस भर्ती में रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों से आए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पुलिस लाइन में आयोजित भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन निर्धारित 400 अभ्यर्थियों में से 149 महिला और 251 पुरुष अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। जिले में 7868 अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है। इनमें 5038 पुरुष और 2830 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले दिन रविवार सुबह छह बजे से भर्ती प्रकिया शुरू हो गई थी। इस दौरान शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच के बाद नापजोख, बॉल थ्रो, लंबीकूद, चिनअप, दंड बैठक, पुशअप प्रक्रिया हुई। एसपी देवेंद्र पींचा ने समूची प्रक्रिया का निरीक्षण कर भर्ती ड्यूटी में लगे जवानों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन बंद रखने, भर्ती प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने की हिदायत दी। कहा कि कोई भी कर्मचारी भर्ती के दौरान किसी प्रकार के प्रलोभन आदि में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उम्मीद की भर्ती में सरकारी नौकरी का अंतिम मौका
पिथौरागढ़। पुलिस विभाग में लंबे समय बाद आई भर्ती में हजारों युवा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिले में 14274 युवाओं ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है। इनमें 9441 पुरुष और 4833 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें कई युवा और युवतियों के पास सरकारी विभाग में नौकरी पाने का अंतिम मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरसे बाद पुलिस महकमे में आई भर्ती इन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है। कई युवा ऐसे हैं जो परिवार के सपने को पूरा करना चाहते हैं। इंटर के बाद पढ़ाई नहीं की और परिवार की हालत को देखते हुए निजी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कई युवा महाविद्यालय में पढ़ाई के साथ नौकरी के इस अवसर को गंवाना नहीं चाहते हैं। उनका कहना है कि आखिर फिर कब भर्ती खुलेगी, पता नहीं। नौकरी मिल जाती तो भविष्य संवर जाता।
ये सरकारी नौकरी पाने का अंतिम मौका है। तैयारी तो की है, अगर भर्ती नहीं हुआ तो फिर कुछ अन्य रोजगार ढूंढना पड़ेगा। मेरा परिवार खेतीबाड़ी कर किसी तरह जीवनयापन करता है। - दीवान कोहली, गंगोलीहाट।
पुलिस की भर्ती की तैयारी लंबे समय से कर रहा था। अभी नगर के एक होटल में काम करता हूं। परिवार को बड़ी आस है। भर्ती नहीं हुआ तो होटल में ही काम करना पड़ेगा। - धनी चंद, बड़ाबे, पिथौरागढ़।
पुलिस की भर्ती का अंतिम मौका है। अगले बार से पुलिस की भर्ती में आवेदन की उम्र नहीं रहेगी। रविवार को हुई शारीरिक दक्षता में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उम्मीद तो है कि भर्ती हो जाऊंगी। - गोदावरी, धारचूला।

पहले कभी पुलिस की भर्ती आई नहीं। इंटर के बाद शादी हो गई तो आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाई। अब भर्ती हो जाऊं तो बच्चे की देखभाल के साथ अपनी पढ़ाई भी कर लूंगी। - पूजा बसेड़ा, विवाहिता, डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed