फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Police administration accused of not cooperating

Champawat News: पुलिस प्रशासन पर सहयोग न करने का लगाया आरोप

Mon, 20 May 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police administration accused of not cooperating
लोहाघाट (चंपावत)। वाहन दुर्घटना में मारे गए सेरीगैर निवासी सेना के हवलदार कृष्ण दत्त जोशी के भाइयों ने पुलिस प्रशासन पर उनके भाई की अंतिम यात्रा में कोई सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कुमाऊं कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान महेश जोशी और सिक्योरिटी इंस्पेक्टर धर्मानंद जोशी का कहना है कि 13 मई को भोपाल (मध्य प्रदेश) में अग्निवीरों को ट्रेनिंग देने के दौरान वाहन दुर्घटना में उनके भाई हवलदार केडी जोशी का निधन हो गया था। 14 मई को दिल्ली में सैन्य सम्मान के बाद सेरीगैर स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर लाया गया। 15 मई की सुबह पंचेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के तीन दिनों में पुलिस प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिला। अंतिम यात्रा के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया था जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गए थे और इस कारण काफी परेशानियों का सामना कर शव यात्रा निकाली गई। मृतक हवलदार के भाइयों ने कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed