फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Poaching prevention measures outlined

अवैध शिकार की रोकथाम के उपाय बताए

Thu, 07 Jul 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 07 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Poaching prevention measures outlined
कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला

भारत सरकार के वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्लूसीसीबी) ने बूम में कार्यशाला आयोजित कर वन विभाग और एसएसबी के जवानों को वन्यजीवों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। एसएसबी के डीआईजी एके दास की मौजूदगी में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रतिनिधियों ने वन्यजीवों के अवैध शिकार और उनके अंगों की तस्करी की रोकथाम के उपाय बताए।

विज्ञापन


उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय उप निदेशक निशांत वर्मा ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की स्थापना, क्षेत्र के जंगलों में पाए जाने वाले वन्यजीवों व उनके अवैध शिकार, वन्यजीव अंगों की तस्करी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसकी रोकथाम के लिए सजग रहने की प्रेरणा दी। भारत-नेपाल सीमा पर वन्यजीव अंगों के व्यापार के लिए संवेदनशील स्थानों के बारे में बताया।
विज्ञापन


उन्होंने शिकार के लिए टारगेट किए जा रहे वन्यजीवों की प्रजातियों एवं संगठित वन्यजीव अपराध की रोकथाम के लिए किए जाने वाले उपायों के संबंध में भी एसएसबी और वन विभाग के अधिकारियों को बताया। कार्यशाला में एसएसबी के डीआईजी के अलावा 57वीं वाहिनी के कमांडेंट गौतम सागर, सहायक कमांडेंट सुमन सौरभ, सहायक कमांडेंट केएम अनीस, प्रशिक्षु आईएफएस अमित कुंवर, वन विभाग उप प्रभागीय वनाधिकारी खटीमा एनसी पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी शारदा रेंज राजेश श्रीवास्तव, उप प्रभागीय वनाधिकारी लोहाघाट महीपाल सिंह सिरोही, उप प्रभागीय वनाधिकारी चंपावत जगदीश चंद्र दानी आदि ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed