{"_id":"693f0d06c3433f942a0053ba","slug":"plant-planted-in-durga-temple-premises-champawat-news-c-229-1-shld1026-132987-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: दुर्गा मंदिर परिसर में रोपा पौधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: दुर्गा मंदिर परिसर में रोपा पौधा
Mon, 15 Dec 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी का राज्य में चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान 517वें दिन भी जारी रहा। मेरा पौधा मेरा परिवार अभियान के तहत रविवार को चंपावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला स्थित विश्राम स्थल दुर्गा मंदिर परिसर में मंदिर के प्रमुख पुजारी बलदेव मुरारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। पुजारी ने कहा कि पौधरोपण अभियान से जुड़ना उनका सौभाग्य है। राज्य आंदोलनकारी गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधरोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन