{"_id":"747bf45eeb726f22844ecce965a4f9af","slug":"plans-to-prioritize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं की प्राथमिकताएं तय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं की प्राथमिकताएं तय करें
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Mon, 04 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से जिला योजना में जनहित से जुड़ी योजनाओं और कार्यों के प्रस्तावों की प्राथमिकताएं तय कर उन्हें सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला सभागार में हुई बैठक में उन्होंने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से आए प्रस्तावों के आधार पर बेहद आवश्यक योजनाओं के प्रस्ताव जिला नियोजन समिति की बैठक में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने पूर्व में प्रभारी मंत्री द्वारा भ्रमण के दौरान दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ सभी कार्यों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की राशि वितरित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीडीओ एसएस पांगती ने बताया कि वित्तीय 2015-16 के लिए 4961 लाख रुपए की जिला योजना के लिए सभी विभागों ने अपनी योजनाएं प्रस्तुत कर दी हैं। बैठक में परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय, अर्थ एवं संख्याधिकारी एलएम जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन