फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pithoragarh-Tanakpur NH closed for nine days, 40 meters of debris still to be removed

पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच बंद हुए नौ दिन पूरे, अब भी 40 मीटर मलबा हटाना बाकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-Tanakpur NH closed for nine days, 40 meters of debris still to be removed
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में आए मलबे को हटाती मशीनें। फोटो: संवाद न्यूज ए? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला में दरकी पहाड़ी और लगातार आ रहे मलबे से टनकपुर से चंपावत के बीच आवागमन नौ दिन से बंद है। और यह सड़क कब खुलेगा? इसका जवाब ना आपदा प्रबंधन विभाग के पास है, ना एनएच खंड के पास और नहीं प्रशासन के पास। सभी का एक ही जवाब है कि पहाड़ी से मलबा आना रूके, तो सड़क आठ से 12 घंटे में खुल जाएगी। लेकिन मलबा लगातार आ रहा है। और इससे सड़क खोलने के लिए चल रहे काम पर असर पड़ा है। प्रशासन अब पहाड़ी के परीक्षण के लिए अब टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो विकास निगम लि.) के विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

23 अगस्त से बंद इस सड़क के चलते सीएम के टनकपुर दौरे के लिए डीएम विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी सहित कई विभागों के अधिकारी दो किमी की पहाड़ी लांघकर वाहन बदलकर टनकपुर पहुंचे। अलबत्ता मंगलवार को भी सड़क खोलने की सभी कवायद बेकाम रही। दो मशीनें लगाई गईं, लेकिन मलबे और पत्थर के गिरने से मलबा साफ नहीं हो सका। एनएच खंड के एई विवेक सक्सेना का कहना है कि अभी भी सड़क से 40 मीटर मलबा साफ किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed