{"_id":"657f312fc85e060ded05fbbb","slug":"pithoragarh-became-champion-with-the-help-of-komals-three-goals-champawat-news-c-229-1-shld1009-4069-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कोमल के तीन गोल की मदद से पिथौरागढ़ बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कोमल के तीन गोल की मदद से पिथौरागढ़ बना चैंपियन
Sun, 17 Dec 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के विजेता पिथौरागढ़ व उप विजेता लोहाघाट के खिलाड
लोहाघाट (चंपावत)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की ओर से पहली अंतर महाविद्यालयी छात्रा हॉकी प्रतियोगिता का खिताब पिथौरागढ़ ने जीत लिया है। जीआईसी खेल मैदान में हुए खिताबी मुकाबले में पिथौरागढ़ की टीम ने लोहाघाट की टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। खिताबी मुकाबले में तीन गोल और प्रतियोगिता में कुल सात गोल करने वाली कोमल मेहता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
प्राचार्य प्रो. संगीत गुप्ता की देखरेख में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नेहा ढेक ने किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की चार टीम पिथौरागढ़, मेजबान लोहाघाट के अलावा अल्मोड़ा और टनकपुर की टीम ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अर्चना त्रिपाठी, जीआईसी के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. दिनेश राम, डॉ. रवि सनवाल, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, चंद्रा पांडे आदि ने सहयोग किया।