फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People will soon get the benefit of CT scan machine

Champawat News: जल्द मिलेगा लोगों को सीटी स्कैन मशीन का लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
People will soon get the benefit of CT scan machine
चंपावत। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन को स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके संचालन के लिए दो कर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। इसके बाद ट्रायल में लोगों के सीटी स्कैन होने लग गए हैं। इससे अब सीटी स्कैन मशीन के लिए बाहरी जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मशीन के संचालन के लिए जिला अस्पताल और उपजिला अस्पताल के एक्सरे तकनीशियनों को प्रशिक्षण दे दिया है, जिसके बाद अस्पताल में ट्रायल के रूप में लोगों के सीटी स्कैन होने लग गया है। सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए 250 केवी का ट्रांसफार्मर 58 लाख की लागत से लगाया है। इसका काम यूपीसीएल ने जून माह में पूरा कर लिया था। वर्तमान में लोगों को सीटी स्कैन के लिए पिथौरागढ़, खटीमा आदि शहरों की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब अस्पताल में सीटी स्कैन का संचालन ट्रायल के रूप में शुरू हो गया है। इससे लोगों को सस्ती दरों में इसका लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

------
वर्तमान में दो एक्सरे तकनीशियनों को मशीन संचालन का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। जिसके बाद ट्रायल के रूप में लोगों के सीटी स्कैन किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

-डाॅ. केके अग्रवाल सीएमओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed