फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People put forth their problems before the officials in Thanta.

Champawat News: ठांटा में अधिकारियों के सामने लोगों ने रखी समस्याएं

Wed, 29 Oct 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
People put forth their problems before the officials in Thanta.
लोहाघाट के ठांटा गांव में आयोजित चौपाल में अ​धिकारियों को समस्या बताते प्रधान। स्रोत : ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। न्याय पंचायत किमतोली के ठांटा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं, मांगों और सुझावों को का निस्तारण किया। ग्राम प्रधान मोहित पाठक की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाने, ठांटा मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता सुधारने, राप्रावि ठांटा में रसोई घर की मरम्मत, ग्राम पंचायत में क्षतिग्रस्त दो पेयजल लाइनों की मरम्मत करने, विद्युत विभाग स्टेशन के पास झुके हुए ट्रांसफार्मर पोल को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा राशन कार्ड बनाने, ट्रैक्टर एवं ग्रास कटिंग मशीन दिलाने, ग्राम पंचायत में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण और वंचितों को आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने उरेडा विभाग से गांव के बीच दो हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग उठाई। वहां नोडल अधिकारी चंदन बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी, प्रणव शर्मा, चंद्रशेखर पंत, ज्योति कठायत, गिरीश चिल्कोटी, मोहित बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed