पुलवामा में सैनिकों पर हुए हमले से युवाओं में रोष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा मेें सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले से चंपावत के युवाओं में रोष है। युवाओं ने शनिवार को मोटर स्टेशन में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। युवाओं ने मुकेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुतला फूंका। उन्होंने हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पाक पीछे से वार कर रहा है। इस दौरान विजय कुमार, प्रेम बल्लभ भट्ट, कैलाश पाठक, धीरज मेहता, अक्षय कुमार, पवन बोहरा, कमल रावत, कमल जोशी, ललित देउपा, शंकर जोशी, राहुल कुमार, पारस महर, कैलाश नाथ, होशियार रावत आदि मौजूद रहे।
बनबसा । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश चंद की अगुवाई में सड़क पर उतरे लोगों में आतंकी हमले को लेकर खासा गुस्सा नजर आया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। पाकिस्तान की कायराना हरकत अब बर्दाश्त से बाहर हो गई है। सरकार को समय रहते कड़ा जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में देश और सरकार के साथ खड़ा है। जरूरत पड़ी तो नागरिक सेना के साथ हथियार उठाकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने को तैयार हैं। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन रख कर हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुधा बिष्ट, भूपेंद्र चंद, जंग बहादुर थापा, प्रकाश आर्या, खीम सिंह, सुनील थ्वाल, तुलसी आदि लोग मौजूद थे।
पूर्व केंद्रीय अर्द्ध सैनिकों ने भी शोक जताया
चंपावत। केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के पूर्व सैनिकों ने बैठक कर पुलवामा हमले की निंदा की। भैरवां कार्यालय में आरपी ओली, आरसी पांडेय, आरसी उप्रेती, किशोरी लाल वर्मा, अमरनाथ वर्मा, लक्ष्मी लाल साह, बृजमोहन वर्मा, लक्ष्मीदत्त नरियाल, मान सिंह रावत, मोहन सिंह खाती, डुंगर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आतंक फैलाने वालों को जड़ से खत्म करें
लोहाघाट (चंपावत)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना की घोर निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से देश में आतंक फैलाने वालों को जड़ से खत्म करने के साथ कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग उठाई। शनिवार को आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत के संचालन में आयोजित शोकसभा में पेंशनर्स ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को आतंकियों को करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश सुरक्षा के लिए पेंशनर्स हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कश्मीर समस्या का हल निकालकर धारा 370 को समाप्त करने की मांग उठाई। इस दौरान पेंशनर्स ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रहलाद सिंह मेहता, बंशीधर राय, जेसी सगटा, पदमा दत्त पुनेठा, बंशीधर कलौनी, भगवान सामंत, जगराज देउपा, केसी पुनेठा, नारायण सिंह, लक्ष्मी दत्त, भगवत सिंह धौनी, बीडी राय आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में शहीदों को किया नमन
बनबसा (चंपावत)। जम्मू कश्मीर स्थित पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की आत्मशांति के लिए मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान स्कूली बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने शहीदों की स्मृति में कैंडल जलाकर उन्हें नमन किया। छात्र-छात्राओं ने देश के लिए तत्पर रहने का संकल्प भी लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, व्यवस्थापक गिरीश जोशी, चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे, युजिन जार्ज के अलावा विद्यालय परिवार मौजूद रहा। ब्यूरो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
टनकपुर (चंपावत)। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी, डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. वीके जोशी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. आफताब आलम अंसारी, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला, डॉ. पंकज वर्मा, फार्मासिस्ट एमसी भट्ट, जेएस कुंवर, वीपी पंत, अनिल गड़कोटी, प्रीतम लाल, स्टाफ नर्स तारावती, संगीता बोहरा, रीतिका, लैब तकनीशियन प्रभात कुमार, मनोज जोशी, ज्योति जोशी आदि मौजूद थे। इधर भाजपा, एबीवीपी और लायंस क्लब के कार्यकर्ताओं ने भी तुलसीराम चौराह पर कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश हैसियत, विद्या जुकरिया, सुनील बाल्मीकि, एबीवीपी जिला सह संयोजक रजत त्रिपाठी, सुरेंद्र गुप्ता, लायंस क्लब अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मन्नू गहतोड़ी, शिव कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो
महिलाओं ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन, शहीदों को श्रद्धांजली दी
टनकपुर। पुलवामा आतंकी हमले का दर्द गांवों में झलक रहा है। महिलाओं में भी हमले को लेकर गुस्सा है। शनिवार को बस्तिया गांव में महिलाओं ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजली दी। जुलूस में पूर्व ग्राम प्रधान सरोज देवी, निशा बोहरा, चंद्रकला पांडेय, रेनू, कीर्ति देवी, ममता, चंद्रा कोहली, आशा देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, मोहनी देवी आदि महिलाएं शामिल थीं।
जवानों की शहादत के शोक में बनबसा बाजार भी रहा बंद
बनबसा (चंपावत)। जवानों की शहादत के शोक में शनिवार को व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के पुतले फूंके। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालने के बाद मेडिकल स्टोर तिराहा पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार ने शहीदों की शहादत का बदला लेने की मांग उठाई। व्यापारियों ने व्यापार मंडल महामंत्री संजय पारिख के नेतृत्व में मीना बाजार से, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाटनी तिराहे से और जीजीआईसी की छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण से जुलूस निकाला और शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। जुलूस प्रदर्शन और शोकसभाओं में व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी, महामंत्री प्रेम सिंह रावत, संजय जोशी, संदीप पाठक, मोहन ठाकुर, संजय ठाकुर, अनिल उप्रेती, देवेंद्र कुमार, राम चंद्र जोशी, दीपू रौतेला, देवेंद्र चंद, सुधा बिष्ट, रानी कापड़ी आदि मौजूद थे। इधर टैक्सी, तांगा और ई-रिक्शा मालिकों ने भी संचालन बंद रखा और शोकसभा आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी।
पाटी में कैंडल मार्च किया
पाटी (चंपावत)। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कैंडल मार्च किया। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही की मांग की। शनिवार को बबलू पाटनी, ललित पाटनी, राहुल मेहता, संजय पाटनी, मनोज जोशी, सुीनी जोशी, अमित मेहता, गौरव बिष्ट, हरीश पाटनी, लाल सिंह, बहादुर मेहता, रजत मौनी, अमर सिंह, नवीन जोशी, निर्मला सिंह, राहुल लडवाल, अंकित जोशी आदि लोगों ने माराकुली से लेकर न्यू कालोनी तक कैंडल मार्च किया। आक्रोशित लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, बदला मांगे हिंदुस्तान, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान आदि के नारे लगा रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनको खत्म करने की मांग की। ब्यूरो
एनएचपीसी कर्मचारियों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला, शहीदों को श्रद्धांजलि दी
बनबसा। आतंकी हमले से गुस्साए एनएचपीसी के कर्मचारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे पूर्व उन्होंने शोकसभा आयोजित कर शहीद जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। शारदा वैली एनएचपीसी कर्मचारी यूनियन के बैनर तले हुए प्रदर्शन में यूनियन संरक्षक विनोद उप्रेती, अध्यक्ष बंशीधर रूवाली, महामंत्री अमित कुमार, उपाध्यक्ष महेश भट्ट, कोषाध्यक्ष गोपालद चंद, मनोज शर्मा, केशव सिंह, एलएस धामी, प्रवीण गर्ग, वीरेंद्र चंद, किशोर भंडार आदि शामिल थे।