फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protest

निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकने से नाराज ग्रामीण, चेयरमैन को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
People protest
कूड़े के विरोधे में नगर पंचायत अध्यक्ष का घेराव करते कलीगांव के लोग। - फोटो : LOHAGHAT
वन पंचायत कलीगांव के समीप चंदाखाल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में शहर का कूड़ा डालने के विरोध में ग्रामीणों ने सरपंच प्रेम सिंह मेहता के नेतृत्व में चेयरमैन का घेराव किया। ग्रामीणों ने नगर पंचायत की ओर से लगातार यहां कूड़ा डालने पर गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा अधूरे ट्रंचिंग ग्राउंड में शहर का कूड़ा डालने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध और उसमें पैदा होने वाले गंदगी के कारण यहां महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विरोध करने के बावजूद प्रशासन और नगर पंचायत कोई कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

घेराव करने वालों में प्रकाश मेहता, रमेश राय, बलवंत मेहता, रमेश मेहता, प्रदीप राय, पंकज मेहता, मदन पुजारी, अनिल पुजारी, प्रशांत राय, जगदीश राय, मनीष राय, सूरज पुजारी, संदीप पुजारी, नितिन पुजारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदाखाल में ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन के बदले 3.88 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। जबकि राजस्व विभाग को 31.80 लाख रुपये एकमुश्त या प्रतिवर्ष 3.15 लाख रुपये जमा कराना है। राजस्व विभाग से नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री और शहरी सचिव से वार्ता की गई है। कूड़े से लोगों को हो रही दिक्कतों का समाधान किया जाएगा। गोविंद वर्मा, चेयरमैन, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed