फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   People protest against NHAI

लोगों का एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 09 Apr 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sun, 09 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
People protest against NHAI
बनबसा एनएचएआई किनारे एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन करते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एनएचएआई द्वारा सड़क के डिवाइडर पर कट न दिए जाने पर भड़के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार और स्टेडियम मार्ग के पास डिवाइडर पर सड़क पार करने की जगह न दी गई तो एनएचएआई और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। एनएचएआई द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में सड़क के बीच में बनाए जा रहे डिवाइडर पर कट न देने से लोगों में रोष है। उन्होंने सड़क किनारे एकत्र होकर एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने कहा कि सड़क लोगों की सुविधा के लिए बनाई जा रही है, लेकिन एनएचएआई ने बीओबी के पास मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग और स्टेडियम मार्ग जहां से डिग्री कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज, अस्पताल, बीएड कॉलेज, नगर पंचायत के अलावा देशीफार्म, चंदफार्म, चूनाभट्टा, गढ़ीगोठ, मझगांव का संपर्क मार्ग है, वहां पर सड़क पार करने को जगह नहीं दी है। अध्यक्ष संजय अग्रवाल का कहना है कि बनबसा के लिए एनएचएआई कौन सा मानक अपना रही है, जबकि चकरपुर में सड़क पर चार जगह कट दिए गए हैं। इस दौरान चंद्रशेखर भट्ट, छुट्टन गुप्ता, प्रेम सिंह रावत, देवी दयाल, शिवनारायण साहू आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed